LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मासूस मोनिका मीठी आवाज में बात करके अमेरिकंस को ठगती थी

ठगों से बरामद सामान।

ग्वालियर. क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे गिरोह को दबोचा है जो सिर्फ अमेरिकन लोगों को ठगती थी। यह गैंग ग्वालियर मंें रहकर फेक कॉल सेंटर चला रही थी। 22 वर्षीय युवती मोनिका जून ऐप के माध्यम से लोन देने के नाम पर वीडियो कॉल करती थी। अपना कमीशन इंटरनेशनल गिफ्ट वाउचर के रूप में लेती थी। यह वाउचर उसके साथी शॉपिंग में कैश करा लेते थे। पुलिस ने उसके 6 साथियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य स्वं को लैडिंग क्लब अमेरिकन कंपनी का एजेंट बताते हुए लोन दिलवाने का झांसा देते थे। वैसे तो गैंग में 7 मेम्बर है। लेकिन 22 वर्षीय मोनिका का मेन रोल रहता था। वह अपनी मीठी आवाज और मासूम चेहरे से अमेरिकंस को इम्प्रेस कर लेती थी। अभी तक 250 अमेरिकंस को ठगने के केस सामने आचुके है। संख्या बढ़ भी सकती है।
एसएसपी अमित सांघी को बहोड़ापुर के आनंद नगर के एक मकान में फ्रॉड इंटरनेशनल कॉल सेंटर चलने की शिकायत मिली थी। जांच एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया को सौंपी गयी। उन्होंने क्राइम ब्रांच के एक सदस्य को उस ठिकाने पर तस्दीक के लिये भेजा गया था। मामला सही पाया गया तो क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। जब पुलिस मकान के अन्दर पहुंची तो ठग लैपटॉप और मोबाइल के माध्यम से अमेरिकन से बात करते हुए मिले।
लैपटॉप, मोबाइल और रजिस्टर जब्त
पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल, रजिस्टर व अन्य सामान भी जब्त किया है। कॉल सेंटर का संचालन अहमदाबाद में रहने वाले मास्टर माइंड अपने सहायक के साथ मिलकर करता है। उसने यह मकान कॉलसेंटर के लिये किराये पर लिया था। पुलिस ने धोखाधड़ी और आईडी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।
मोनिका चला रही थी फेक कॉल सेंटर
गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 22 से 26 के बीच है। आशीष कैन 26, निवासी आगरा, रोहित शर्मा 24, निवासी अहमदाबाद, आकाश कुशवाह 25, निवासी आगरा, कुनाल सिंह 25, आगरा, तरूणकुमार 23 निवासी आगरा, सागर 26 निवासी गुजरात और मोनिका 22 वर्ष, निवासी अहमदाबाद गुजरात को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये सभी आरोपी ग्रेजुएट है। अच्छी अंग्रेजी बोल लेते है। अहमदाबाद के निवासी मास्टरमाइंड ऐसे ही लोगों को नौकरी पर रखता था।
फेक कॉलसेंटर से जब्त सामान
9 लैपटॉप, 7 हेडफोन, 12 मोबाइल फोन, चार्जर, 1 इंटरनेट राउटर, अमेरिकन नागरिकों से ठगी के लिये बात करने की स्क्रिप्ट (अंग्रेजी में) विदेशी कस्टमर्स की डिटेल्स, रजिस्टर व अन्य कागजात आदि मौके से जब्त किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *