Newsराजनीतिराज्य

मप्र में 100प्रतिशत कांग्रेस की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री कमलनाथ होंगे, पटवारी भर्ती कांड में मुरैना के नेता का नाम है-केके मिश्रा

ग्वालियर. 100 प्रतिशत मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री होंगे कमलनाथ। मध्यप्रदेश में युवाओं को छलने के लिये पहला व्यापम घोटाला, कृषि विस्तार अधिकारी घोटाला और अब तीसरा पटवारी भर्ती घोटाला हुआ है। जिसमें एक बच्ची ने कहा कि मैंने 15 लाख रूपये देकर पटवारी की परीक्षा पास की थी उसका मुंह दबा दिया और आगे आपने कहना चाहता हूं कि 22 जुलाई को तिरंगे का जन्मदिन है उससे एक दिन पूर्व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पहुंच कर वहां रज अपने माथे लगाकर विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेगी। सेंट्रल पार्क में आयोजित पत्रकारवार्ता में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहींे। पत्रकारवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह, प्रदेश के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह और जिले के प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा मंचासीन थे।
पहला घोटाला-व्यापम कांड
पहला घोटाला 1 जून 2014 को हुआ था जिसमें आज किसी को सजा नहीं हुई और मैंने इस घोटाले को उठाया इसके लिये मुझे 2 साल तक जेल में रहना पड़ा। इसमें जिनसे भी पैसे दिये थे वह जेल में थे और जिन लोगों ने लिये थे वह लाल बत्ती कार में गनमैन के साथ घूमते दिखाई दे रहे थे।
दूसरा घोटाला-कृषि विस्तार अधिकारी
आज दिनांक तक कृषि विस्तार अधिकारी के घोटाले में जांच नहीं हुई है मैंने तो मप्र सरकार से कहा था जांच करा कर दोषी को जेल भेजिये आज तक किसी को जेल नहीं भेजा गया। इसमें भी मुरैना के भाजपा नेता का हाथ है यह मेरा आरोप थ और आज भी है। मुरैना नेता का आज तक नाम नहीं खोला गया।
तीसरा घोटाला-पटवारी भर्ती घोटाला
पटवारी भर्ती घोटाला में एक बच्ची ने कहा कि मैं 15 लाख रूपये देकर चयन हुई है तो सरकार ने उसका मुंह बंद कर दिया। इस घोटाले में मुरैना के एक नेता का नाम आ रहा है तो उसे भी बचा रहे हैं। इसमें मप्र के एक प्रभावशाली मंत्री आरोपियों को बचाने का काम कर रहे हैं। डबरा के हत्या कांड में मंत्री आरोपी को बचाने का काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *