Latestराज्यराष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड-बाढ़ से 8 लोगों की मौत

जम्मू कश्मीर. जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बुधवार को बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं महाराष्ट्र में सुबह से तेज बारिश हो रही है। महाराष्ट्र के रत्नागिरि में चिपलून के कुंभार्ली घाट में चट्टान खिसक गई। कुछ मार्केट में पानी भर गया। वहीं सातारा में पहाड टूटकर गिरा है। मौसम विभाग ने पालघर और रायगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया। वहीं ठाणे, मुंबई और रत्नागिरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देश में मानसून को 50 दिन पूरे हो चुके हैं। 1 जून से 18 जुलाई तक 321.8 मिमी बारिश हुई, जबकि औसत 323.1 मिमी है। हालांकि, जिन दक्षिणी राज्यों से मानसून ने एंट्री ली, वहां बारिश का आंकड़ा सबसे कम है। यहां औसत से 22% कम बरसात हुई है।

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, गोवा, केरल, आंध्रप्रदेश, ओडिशा।

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पांडुचेरी में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *