LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

मप्र बीजेपी में मुख्यमंत्री बनने के कई उम्मीदवार, मैं कल सूची जारी करूंगा- दिग्विजय सिंह

भोपाल. राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के एक बयान ने एक बार फिर बीजेपी में हलचल मचा दिया है, इस बार उन्होंने मप्र में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर भाजपा पर सियासी वार किया और कहा कि मध्य प्रदेश बीजेपी में मुख्यमंत्री बनने के कई दावेदार है, मैं कल यह सूची जारी करूंगा। दिग्विजय के इस बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जब यह सवाल किया तो वे कुछ सेकेंड चुप रहे फिर बोले दिग्विजय की टिप्पणी पर कुछ कहने की जरूरत है क्या।
बीजेपी ने हाल ही में उत्तरखंड में सीएम को बदला है अब कर्नाटक में सीएम येदियुरप्प और मंत्रियों के बीच चल रही खींचतान के चलते नया मुख्यमंत्री बनाने की कवायद चल रही है इस बीच दिग्विजय सिंह ने मप्र में बीजेपी के बड़े नेताओं के बीच सीएम बनने की होड़ की तरफ इशारा किया है। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आजकल भाजपा में मोदी-शाह अपने मुख्यमंत्रियों को बदल रहे हैं। मध्य प्रदेश में भी बीजेपी के अपने आप को योग्य समझने वाले नेताओं की उम्मीदें बढ़ गई है उन्होंने आगे कहा कि कोई इनके नाम बता सकता है यदि नहीं बताओगे तो मैं कल सूची दे दूंगा।
वहीं उन्होंने कहा कि आईसीएमआर और डब्ल्यूएचओ ने तीसरी लहर आने की चेतावनी दे दी है, देश में साउथ और नॉर्थ-ईस्ट के प्रदेशों के कुछ जिलों में अब भी पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिश से कम नहीं हो रहा है। मध्य प्रदेश में 16 जुलाई को 11 किस मिले थे लेकिन 17 जुलाई को यह संख्या बढ़कर 18 हो गई है। यह संकेत है कि मप्र से कोरोना संक्रमण अभी गया नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *