भाजपा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन
ग्वालियर 11 फरवरी। पं. दीनदयाल उपाध्याय के परिश्रम, अनुशासन, त्याग के कारण भाजपा का आज जो वट वृक्ष खड़ा है, जिनके कारण भाजपा में लोगों की आस्था है, ऐसे पितृ पुरुष की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। उक्त बात गुरूवार को भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर दीनदयाल नगर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कही।
श्री आर्य ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने कहा था विचारधारा हमारी पूंजी है कार्यकर्ता हमारी शक्ति है, और आज भारतीय जनता पार्टी का स्वरूप है उसमे कार्यकर्ताओं की अपार शक्ति लगी है, कुछ भी नहीं मिला, लेकिन विचारधारा जिंदा रहे इसके लिए लोगों ने अपने बलिदान दिया है।
भाजपा के प्रदेश मंत्री मदन कुशवाह ने कहा कि पं. दीनदयाल हमेशा हमारे प्रेरणा स्रोत रहेंगे। निस्वार्थ सेवा की भावना उनमें स्वाभाविक रूप से थी। उनका पूरा जीवन राष्ट्र और गरीबों की सेवा में समर्पित था। भाजपा पंडित दीनदयाल के अंत्योदय के विचार या समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। इस महान हस्ती को मेरी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।
भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने कहा किसी भी संगठन को चलाने के लिए चार यकद्ध की आवश्यकता होती है प्रथम कार्यकर्ता, द्वितीय कार्यक्रम, तृतीय कार्यालय और चौथा कोष। अगर किसी भी संगठन के पास कोष नहीं है तो वह संगठन नहीं चल सकता। हम लोग पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में बनाते हैं।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री ध्यानेंद सिंह, पूर्व जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, नियाज मोहम्मद, सतीश बोहरे, मधुसूदन भदौरिया, महेश उमरैया, अशोक जादौन, रामेश्वर भदौरिया, कनवर मंगलानी, अशोक शर्मा, श्रीमती सुमन शर्मा, श्रीमती विनती शर्मा, श्रीमती व्यंजना मिश्रा, जयंत शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, हरिओम झा, उमेश भदौरिया, चेतन मंडलोई, प्रयाग तोमर, मनोज मुटाकर, सतीश साहू, विकास गिरि, वरुण देव शर्मा, आरके गुप्ता, खुशबु गुप्ता, रेशू राजावत, शंकुतला परिहार, अशोक जैन, धर्मेंद्र कुशवाह, बलवीर सिंह तोमर, नूतन श्रीवास्तव, विवेक चौहान, विवेक शर्मा, रामप्रकाश परमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

