बदल गयी तत्काल-प्रीमियम तत्काल बुकिंग का समय, आया आइआरसीटीसी का अपडेट
नई दिल्ली. ट्रेन से सफर करते हैं तो आपको होगा कि रेलवे के तत्काल और प्रीमियम तत्काल टिकट को कैसे बुक किया जाता है। आरआरसीटीसी ने यात्रियों के लिये ट्रेन का तत्काल और प्रीमियम तत्काल टिकट बुक करने का एक निश्चित समय तय कर रखा है। हालाकि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आयी है कि आइआरसीटीसी ने तत्काल और प्रीमियम तत्काल टिकट की बुकिंग का समय बदल गया है। इसके बाद आइआरसीटीसी ने स्वयं सोशल मीडिया पर इन खबरों की सच्चाई को बताया है।
क्या बदल गया तत्काल बुकिंग का टाइम
आइआरसीटीसी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट आ रहे है कि जिसमें तत्काल और प्रीमियम तत्काल टिकटों की अलग-अलग टाइमिंग का जिक्र किया गया है। हालांकि एसी, नॉन एसी क्लास के लिये तत्काल और प्रीमियम तत्काल की बुकिंग में फिलहाल कोई बदलावा नहीं किया गया है और न ही इसका कोई प्रस्ताव है।
तत्काल टिकट बुकिंग
ट्रेन के सभी AC क्लास (1AC, 2AC, 3AC, CC, EC) के लिए तत्काल बुकिंग यात्रा से 1 दिन पहले सुबह 10 बजे शुरू होती है. वहीं, स्लीपर क्लास (SL) के लिए बुकिंग यात्रा से 1 दिन पहले सुबह 11 बजे शुरू होती है. जैसे अगर आपकी ट्रेन 15 तारीख को है, तो तत्काल बुकिंग 14 तारीख को होगी है।
प्रीमियम तत्काल टिकट बुकिंग
अगर आपके लिए सफर करना बहुत जरूरी है और तत्काल में भी टिकट नहीं मिला तो आप प्रीमियम तत्काल में भी टिकट बुक करा सकते हैं. इसके लिए बुकिंग AC क्लास के लिए यात्रा से 1 दिन पहले सुबह 10 बजे और स्लीपर क्लास के लिए सुबह 11 बजे शुरू होती है. हालांकि, यह सामान्य तत्काल से काफी महंगा होता है, क्योंकि इसमें डायनामिक फेयर सिस्टम लागू होता है।

