आपागंज से जुलूस निकालने पर बजरंग दल और पुलिस के बीच टकराव में धरना दिया और प्रदर्शन भी किया
ग्वालियर. शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के चलते बजरंग दल ने पंचमुखी हनुमान मंदिर से आरती कर जुलूस निकाला है जो महाराज बाड़ा पहुंचकर संपन्न हुआ है, लेकिन जुलूस निकालने के दौरान उस वक्त तनाव बढ़ गया जब बजरंग दल के कार्यकर्त्ता आपागंज (संवेदनशील इलाका) से जुलूस निकालने के लिये आगे बढ़ा, लेकिन पुलिस ने पहले ही वहां बैरीकेड्स लगा रखे थे। जिस पर बजरंग दल के कार्यकर्त्ता वहां से ही बजरंग बली का जुलूस निकालने पर अड़ गये और यहां बजरंग दल के कार्यकर्त्ता ने धरना देकर नारेबाजी की।
ब्जरंग दल के नता पप्पू वर्मा ने बताया था कि पिछली बार भी उनको विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए रोक लिया गया था। इस बार तो चुनाव भी नहीं है। पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। कुछ देर के प्रदर्शन करने के बाद बजरंग दल के सदस्य पुराने रूट से ही जुलूस को निकाल कर ले गये। पुलिस की समझदारी से तनाव बढ़ने से बच गया।

