हनुमान जन्मोत्सव पर निकले जुलूस पर किया पथराव, गुना में लोगों ने किया चक्काजाम, एसपी और कलेक्टर की गाड़ी रोकी
गुना हनुमान जयंती के मौके पर निकल रहे जुलूस पर पथराव किया गया। जिसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गया। घटना के विरोध में लोगों ने चक्काजाम कर दिया। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कलेक्टर और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे है।
छरअसल, शनिवार की शाम को हनुमान जन्मोत्सव का जूलूस शाह के कोल्हूपुरा से निकलकर रपटा, हाट रोड की ओर आ रहा था। शाम को लगभग 7.30 बजंे जुलूस कर्नलगंज स्थित मस्जिद के सामने पहुंचा तो यहां जुलूस का आगे बढ़ाने को लेकर एक पार्षद की किसी से कहासुनी हो गयी। इस बीच जुलूस पर कहीं से पत्थर फेंका गया। उसके बाद से पथराव शुरू हो गया। कुछ वीडियो भी सामने आये हैं। जिनमें कुछ लोग पत्थर फैंकते हुए दिखाई दे रहे है। एसपी संजीव सिन्हा ने बताया है कि जुलूस को परमिशन नही थी जो बिना अनुमति के जुलूस निकाला जा रहा था।
कलेक्टर और एसपी की गाड़ी को लोगों ने रोका
हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव की घटना के बाद जुलूस में शामिल होग रात तक हंगामा करते रहे। रात को लगभग 11 बजे जयस्तम्भ चौराहे पर चक्काजाम कर दियिा। इस बीच वहां से निकल रही कलेक्टर और एसपी की गाड़ी को रोक लिया। कलेक्टर न उनसे मिले और कहा है कि मामले में कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने लोगों से कहा है कि आप सभी थाने पहुंचे। इसके बाद कलेकटर और एसपी मौके से निकल जाये।


लोगों ने कलेक्टर-एसपी की गाड़ी को रोका हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव की घटना के बाद जुलूस में शामिल लोग रात तक हंगामा करते रहे। रात करीब 11 बजे जयस्तंभ चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान वहां से निकल रही कलेक्टर और एसपी की गाड़ी को रोक लिया। कलेक्टर ने उनसे मिले और कहा कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि आप सभी थाने पहुंचे। इसके बाद कलेक्टर और एसपी वहां से निकल गए।


हनुमान चौहारे पर भी किया चक्काजाम इससे पहले पुलिस ने मौके से पथराव की घटना के बाद मौके पर पहुंचकर लोगों को खदेड़ा। जुलूस के साथ वाले लोग यहां से हनुमान चौराहे पहुंचे और चक्काजाम शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी को लेकर केस दर्ज करने की मांग की। इधर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने उन्हें कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने को कहा। इसके बाद लोग कोतवाली के लिए रवाना हो गए।खुद कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल और SP संजीव कुमार सिन्हा हनुमान चौराह पर पहुंचे। यहां से वे कर्नलगंज इलाके में जायजा लेने पहुंच गए। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है। SP संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि स्थिति अभी नियंत्रण में है। पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

