प्लेन क्रैश में मारे गये डॉक्टरों के लिये 2 मिनट का मौन रखकर की प्रार्थना
ग्वालियर. गुरूवार को अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बीजे मेडीकल कॉलेज मेघाणी नगर स्थित यूजी हॉस्टल में के मेस पर खाना खा रहे डॉक्टरों प्लेन ने सीधे टक्करी मारी है। इस हृदयविदारक हादसे में कई एमबीबीएस छात्र एवं अन्य नागरिकों की जान चली गयी। यह हमारे देश की सबसे दर्दनाक त्रासदियों में एक है।
GRMC के जूनियर डॉक्टर एसोसियेशन के द्वारा दुःखद घटना में सभी पीडि़तों की आत्मा की शांति के लिये शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे 2 मौन रखकर प्रार्थना की।

