प्यासे चीतों को पानी पिलाने वाले ड्रायवर को हटाया गया, प्रबंधन बोला-सुरक्षा नियमो को तोड़ा है, ट्रैकिंग टीम को भी नोटिस
श्योपुर. कूनो नेशनल पार्क में चीतों को पानी पिलाने वाले ड्रायवर सत्यनारायण गुर्जर उर्फ सत्तू को पार्क प्रबंधन ने हटा दिया और साथ ही ट्रैकिंग टीम में प्रभारी और दूसरे सदस्यों को नियमों का उल्लंघन करने के लिये नोटिस जारी किया है।
पार्क प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि ट्रैंिकंग टीम को चीतों से सुरक्षित दूरी बनाये रखने की स्पेशल ट्रेनिंग दी गयी है। स्टाफ ने न केवल इसकी अवहेलना की बल्कि वीडियो बनाकर मीडियष में भी साझा कर दिया यह नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।
घटना 4 अप्रैल की सुबह की है। कूनो नेशनल पार्क की अगरा रेंज में चीता ज्वाला और उसके शावक मानव बस्ती के पास दिये दिये थे। उन्हें जंगल की तरफ भेजने के लिये अतिरिक्त फील्ड स्टाफ को बुलाया गया है। इस बीच ड्यूटी पर तैनात निजी ड्रायवर ने स्टील की परात में भरकर चीतों को पानी पिलाया है। वह लम्बे समय तक चीतों के पास ही खड़ा रहा। घटना का वीडियो भी सामने आया था। इसमें ज्वाला अपने 4 शावकों के साथ पानी पीती दिखाई दे रही हे।

