लुटेरों की कार के बोनट पर लटका पुलिस का जवान, लूटकर भाग रहे थे बदमाश, कार की रफ्तार धीमी होने पर कूंदा जवान
ग्वालियर. लूट के बाद भाग रहे बदमाशों को पकड़ने के दौरान एक पुलिसकर्मी उछलकर उनकी कार के बोनट पर च.ढ़ गया। लेकिन बदमाशों ने कार नहीं रोकी। पुलिसकर्मी बोनट पर लटका रहा बदमाश इसी हालत में लगभग 1 किमी तक कार दौड़ाते रहे। इसका वीडियो भी सामने आया है।
एक चौराहे पर जब कार की रफ्तार कम हुई तो पुलिसकर्मी कूंद गया। उसने राहगीरों की सहायता से कार का बदमाशों का पीछा किया। लेकिन वह फरार हो गये। इसके बाद उसने अपने अधिकारियों को सूचना देकर नाकेबन्दी कराई। आखिरकार कार सवार 2 बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आये। हालांकि 3 बदमाश भाग गये। यह घटना मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे चन्द्रवदनी नाका बस स्टैंड के पास की है। पुलिसकर्मी का नाम नरेन्द्र कुमार बताया गया है। वह ग्वालियर में सीएसपी का वाहन चालक है।
पुलिसकर्मी से 10 हजार रूपये और एटीएम कार्ड लूटकर भागे लुटेरे
सोमवार को कार सवार 5 बदमाशों ने नरेन्द्रकुमार से 10 हजार रूपये नगद और एटीएम कार्ड लूट लिया और भागने लगे। नरेन्द्रकुमार ने उनका पीछा किया। इस बीच वह बदमाशों की कार पर लटक गया। बदमाश इसी अवस्था में कार दौड़ाते रहे। किसी तरह वह कार से नीचे कूंदा। बदमाशों ने नरेन्द्रकुमार के एटीएम कार्ड से शिन्दे की छावनी स्थित एटीएम से 20 हजार रूपये भी निकाल लिये। नरेन्द्र के बताने पर सीएसपी ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने शहर से बाहर निकलने के सभी प्वॉइंट पर नाकाबंदी कर दी। जिस पर मुरैना रोड निरावली पॉइंट पर पुलिस ने कार को घेर लिया। कार में सवार 3 लुटेरे कूंद कर भाग गये। 2 बदमाशों को पुलिस ने कार समेत गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
हाथापाई कर छीन लिए रुपए
शहर के 13वीं बटालियन कैंपस निवासी नरेन्द्र पालिया पुलिस में हवलदार (प्रधान आरक्षक) हैं। अभी वह एसडीओपी बेहट व सीएसपी लश्कर मनीष यादव के वाहन पर बतौर चालक पदस्थ हैं। चंद्रवदनी नाका पर उनका मकान बन रहा है। मंगलवार को नरेंद्र छुट्टी पर थे। वह अपने मकान पर काम कर रहे ठेकेदार को भुगतान करने के लिए जा रहे थे। उन्होंने चंद्रवदनी नाका स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से 10 हजार रुपए रुपए निकाले।जब वह कैश निकाल रहे थे तो पहले एक लड़का आकर खड़ा हो गया। जब सिपाही ने अपना पिन टाइप किया तो उसने देख लिया। इसके बाद तीन लड़के और अंदर आ गए। नरेंद्र ने सोचा कि वह कैश निकालने आए होंगे। लेकिन, इसी समय लड़कों ने हवलदार से हाथापाई शुरू कर दी। उसकी जेब में रखे 10 हजार रुपए के साथ ही उसका डेबिट कार्ड छीन लिया। फिर सड़क पर दूसरी तरफ रखी अपनी कार में बैठकर फरार हो गए।

