13 अप्रैल को भोपाल आयेंगे अमित शाह, ग्वालियर-सागर वायपास की मिलेगी सौगात
भोपाल. केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह 13 अप्रैल को भोपाल आएंगे। उनकी मौजूदगी में राज्य स्तरीय सहकारी दुग्ध उत्पादक गोपाल सम्मेलन होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस संबंध में बैठक ली। यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने दुग्ध संघों और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, एमपी स्टेट को-आपरेटिव डेयरी फेडरेशन (एमपीसीडीएफ) के बीच एग्रीमेंट के जरिए किसानों-पशुपालकों की जिंदगी बदलने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री यादव ने मंत्रालय में बैठक के दौरान 13 अप्रैल को भोपाल में हो रहे राज्य स्तरीय सहकारी दुग्ध उत्पादक गोपाल सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की तरफ से राज्य को 4 हजार करोड़ रूपये से अधिक की सौगातें मिली है। राष्ट्रीय राजमार्गो के निर्माण के अंतर्गत 4 कार्यो की स्वीकृति दी गयी है। इसके अंतर्गत 1426 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाला 28.5 किमी लम्बा ग्वालियर पश्चिमी बायपास और 688 करोड रूपये की लागत सागर वायपास शामिल है। वहीं किसानों को अपनी उपज का सदी दाम मिले। इसलिये चना, मसूर, सरसों, तुअर का उपार्जन प्रारंभ किया हे। न्यूनतम समर्थन मूल्य 5200 प्रति क्विंटल की दर पर 7.28 लाख मैट्रिक टन चने का उपार्जन 21 अप्रैल तक किया जाना है।

