पुलिस चैकिंग में बुलेरो जीप से मिला हथियारों का जखीरा, ड्रायविंग सीट के नीचे थैले से मिली 8 पिस्टल, गाड़ी से उतरकर भागे
मुरैना. पुलिस ने एक बोलेरो जीप से 20 हथियार तथा इतने ही कारतूस जब्त किये गये हैं। यह हथियार तस्करी करके लाये जा रहे थे। पुलिस की तलाशी अभियान में उनको पकड़ा गया है। इस बात का खुलासा एसपी ललित शाक्यवार ने गुरूवार को पत्रकारवार्ता में पत्रकारों से चर्चा हुई कही। एसपी ने बताया कि नवदुर्गा महोत्सव व त्यौहारों को देखते हुए पुलिस ने चैकिंग अभियान शुरू कर दिया है।
इसी बीच शहर के वीआईपी रोडद्व न्यू शासकीय आवासों के सामने मुरैना पर पुलिस ने नाकेबंदी की। इस दौरान एक बुलेरों कार एमपी07 सीएच 6073 को घेराबंदी कर रोका। गांड़ी में सवार 2 लांेगों ने कार से उतरकर भागने का प्रयास किया, लेकिन भागने में सफल नहीं हो सके। पूछताछ में उन लोगों ने बताया कि एक आरोपी रूनधान थाना रामपुर हाल जरैना थाना चिन्नौनी का है तथा दूसरा आरोपी निवासी पचेख थाना कैलारस का है। गाड़ी की तलाशी ली गयी तो उसमें ड्रायवर सीट के नीचे एक प्लास्टिक के थैले में 8 पिस्टल 32 बोर तथा पीछे की डिग्गी में एक प्लास्टिक की बोरीमें 4 अधिया बन्दूक जिसमें 3 अधिया 315 बोर की एवं 1 अधिया 12 बोर की एवं 5 जिन्दा कारतूस 12 बोर के तथा 10 जिन्दा कारतूस 315 बोर के एवं 5 जिन्दा कारतूस 32 बोर पिस्टल के रखे हुए मिले और इसके बाद पुलिस ने आरोपियों से जब कड़ाई से पूछताछ की तो 4-4 कट्टे दोनों के घरो से और बरामद किये गये। कुल मिलाकर पुलिस के पास 8 पिस्टल 32 बोर, 4 अधिया, 8 देशी कट्टे 315 बोर तथा 20 कारतूस 315 बोर व 12 बोर के बरामद किये गये हैं। इसके साथ ही एक बुलेरो जीप सिजमें ले जाये रहे थे बरामद किये गये हैं।
बताया जाता है कि भविष्य में होने वाले चुनावों के मद्देनजर इन हथियारों को एकत्रित किया जा रहा है। इनका उपयोग बूथ केप्चरिंग तथा दहशत फैलाने में किए जाने की प्लानिंग है। बता दें कि जिले में अभी तक अवैध शराब व रेत का ही कारोबार चलता था लेकिन अब अवैध हथियारों की तस्करी शुरु हो चुकी है जो कि व्यापक स्तर पर की जा रही है।

