LatestNews

पीएम आवास दिलाने के नाम पर ठगी कर रही महिला को पुलिस ने दबोचा

ग्वालियर. प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह की एक महिला पकड़ी गई है। महिला महाराजपुरा के विक्रमपुर गांव में गरीबों को मकान दिलाने का सपना दिखाकर 3-3 हजार रुपए की रसीद काट रही थी तभी उसे पलिस ने पकड़ लिया। महिला करीब 6 महीने से यह काम कर ही है हालांकि उसने सिर्फ 5 लोगों से पैसे वसूलना कुबूल किया है। महिला पर कोई शक न करे और वह पकड़ी न जाए इसके लिए वह पुलिस की वर्दी पहनती थी और खुद को महाराजपुरा थाने की आरक्षक बताती थी। महिला की पहचान गीता परिहार निवासी हजीरा के रूप में हुई है। वह डेढ़ साल पहले नगर रक्षा समिति की सदस्य थी इसके बाद एक निजी स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने लगी। महिला ने नगर निगम मुख्यालय में पदस्थ किसी गौरव का नाम भी बताया है इसी शख्स के इशारे पर वह काम कर रही थी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
रसीद काटने का काम गौरव के इशारे पर कर रही थी
गीता ने बताया कि वह पहले नगर रक्षा समिति में थी। डेढ़ साल से वह खान सिक्योरिटी में काम कर रही थी अब वह एक निजी स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड है। 8 महीने पहले वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फॉर्म जमा करने निगम मुख्यालय गई थी। यहां उसका फॉर्म गौरव नाम के कर्मचारी ने जमा किए। उसने का कि अगर वह लोगों के पास जाकर रसीद काटेगी और 3 हजार रु. लेगी तो उसे कमीशन मिलेगा। उसी ने उसे रसीदें दी थी। गीता का कहना है कि वह रसीद काटने का काम गौरव के इशारे पर कर रही थी। निगम अधिकारियों ने पुलिस ने कहा कि इस नाम का कोई कर्मचारी उनके पीएमआवास योजना शाखा में नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming maximcasino instagram ban service onlyfans agency matbet matbet betsat hızlıcasino matbet pashagaming