Uncategorized

नायब तहसीलदार सहित 3 लोग की कार पलटने से घायल, तीनों का जिला अस्पताल भेजा

शिवपुरी. बदरवास थाना इलाके में बुधवार की सुबह एक सरकारी कार हादसे का शिकार हो गयी है। नेशनल हाइवे 46 पर अटलपुर गांव के पास यह हादसा हुआ है। कार में श्योपुर के नायब तहसीलदार शैलेन्द्र देव सेंगर, पटवारी शिवशंकर और वाहन चालक राहुल सिंह सवार थे।
घटना सुबह 7 बजे की हें तीनों कर्मचारी शासकीय कार्य से भोपाल जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक कुत्ता कार के सामने आ गया। कुत्ते से बचने का प्रयास में चालक ने कार बेकाबू हो गयी और वाहन पलट गया।
घटना में तीनों कर्मचारी घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल बदरवास स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिये तीनों को शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *