नाका चंद्रवदनी चौराहा मृतक महेश कुशवाह की लाश रखकर किया चक्काजाम
ग्वालियर. डेडबॉडी रखकर एक सैकड़ा स्थानीय नागरिक चक्काजाम कर रहे थे। चक्काजाम स्थल पर डेडबॉडी के पास रोते बिलखते बच्चे जिला प्रशासन और पुलिस से न्याय की मांग कर रहे थे। मामला है गुरूवार की शाम 7.30 बजे आईटीएम हॉस्पिटल के सामने एक अज्ञात मर्सडीज कार मृतक महेश कुश्वाह को रौंदती चली गयी। चक्काजाम स्थल पर टीआई संजीव नयन शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे सीएसपी रत्नेश तोमर ने कहा है कि अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है पुलिस पूरी ताकत से अज्ञात कार का पता लगाने में जुटी है कार का नम्बर पता चलते ही कार चालक और उसके मालिक को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।
मृतक महेश कुशवाह के परिजनों को मौके पर पहुंचे एसडीएम राहत राशि देने के बाद परिजन मृतक के शव को अंतिम संस्कार कराने के लिये ले गये। घटना गुरूवार की शाम 7.30 बजे पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था वह अपने भाई को शाम को खाना देकर वापिस लौट रहा था। उसी समय उसके साथ घटना घटी।
पुलिस अज्ञात वाहन का पता करने में जुटी
टीआई झांसी रोड संजीव नयन शर्मा ने मृतक के परिजनों को विश्वास दिलाया कि आप आश्स्व रहिये पुलिस पूरी सख्ती कार्यवाही करेगी। पीडि़त पक्ष को न्याय दिलायेगी। कार मालिक का पता चलते ही उनके खिलाफ नामजद एफआईआर करेगी।

