ग्वालियर में न्यू सिटी सेंटर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी पर डंडों से पीटकर लूटे रुपये, अंधेरे का फायदा उठाकर भागे
ग्वालियर. न्यू सिटी सेंटर में देर रात बदमाशों ने एक व्यापारी पर हमला कर उससे 29800 की नकदी लूट ली। वारदात रात करीब 10.45 बजे नीडम पुल के नीचे हुई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार व्यापारी की पत्नी एक्टिवा से आगे चल रही थी जबकि व्यापारी अपनी बाइक से उनके पीछे आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में नकाबपोश ने व्यापारी को रोक लिया। जैसे ही वह रूका आरोपियों ने डंडे से उसके मुंह पर हमला कर दिया और धक्का देकर जमीन रप गिरा दिया। व्यापारी के गिरते ही बदमाश उसकी जेब से 29800 नकद निकालकर फरार हो गए। आगे जा रही पत्नी ने जब पति के साथ मारपीट होते देखी तो वह तुरंत वापस लौटी। उसके शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकले। महिला ने कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बदमाश 29800 रुपए छीनकर भाग निकले
न्यू सिटी सेंटर स्थित द एड्रेस कॉलोनी निवासी 37 वर्षीय व्यापारी निखिल जैन ने अपने भाई मनोज जैन के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई निखिल जैन ने पुसि को बताया कि चंद्रबदनी नाका पर उनकी जय महावीर जनरल स्टोर नाम से दुकान है। देर रात 10.45 बजे वह दुकान बंदर कर बाइक से घर लौट रहे थे जबकि उनकी पत्नी मोनिका जैन एक्टिवा से आगे चल रही थी। जैसे ही वह नीडम पुलस के नीचे से बाई ओर मुडे वहां पहले से मुंह ढंक्कर खडे दो बदमाशों ने उन्हें जोरदार धक्का देकर सडक पर गिरा दिया। जमीन पर गिरते ही दोनों बदमाशों ने व्यापारी पर डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट में उनके होंठ, दोनों कोहनियो और पैरों समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। इसके बाद आरोपियों ने जेब में रखे 29800 रुपए छीन लिए और मौके से भाग निकले।
सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की तलाश की जा रही
विश्वविद्यालय थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि नीडम पुल के पास एक व्यापारी के साथ मारपीट की घटना हुई है। घटना के दौरान नकदी गायब हुई है। व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपस लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

