LatestNewsराज्य

दुर्घटना पीड़ितों का होगा फ्री में इलाज, सभी को आयुष्मान योजना में किया जाएगा शामिल

भोपाल. प्रदेश में आयुष्मान भारत निरामयम्योजना का विस्तार कर विशेष पिछड़ी जनजाति, भोपाल गैस त्रासदी पीड़ित और अन्य वंचित वर्गों को भी योजना का पात्र बनाया गया है। शीघ्र ही समस्त दुर्घटना पीड़ितों को आयुष्मान योजना में शामिल करने का प्रविधान किया जाएगा।
बुजुर्गों का उपचार
यह बात उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने यहां काटजू अस्पताल में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के छह वर्ष पूर्ण होने पर आयुष्मान पखवाड़े का शुभारंभ करते हुए कही। शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना में शामिल किया है। अब उनके उपचार का खर्चा सरकार वहन करेगी।
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रदेश के एक करोड़ 8 लाख पात्र परिवारों के 4 करोड़ 70 लाख नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं। हाल ही में, मध्य प्रदेश ने चार करोड़ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाकर कीर्तिमान स्थापित किया है। पात्र परिवारों में 99.81 प्रतिशत का कम से कम एक आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है।
पिछड़ी जनजातियों के लिए आयुष्मान कार्ड
विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों जैसे बैगा, भारिया और सहरिया नागरिकों के आयुष्मान कार्ड मिशन मोड में बनाए जा रहे हैं। 22 लाख से अधिक हितग्राहियों का निःशुल्क उपचार किया जा चुका है। राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा नरेंद्र शिवाजी पटेल के साथ कार्यक्रम में स्थानीय विधायक भगवानदास सबनानी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *