Newsराजनीतिराज्य

झगड़ रही दो पड़ोसन को शांत कराने पहुंची महिला पर किया चाकू से हमला, हाथ में लगा चाकू आये 7 टांके

ग्वालियर. पड़ोसनों में हो रहे झगड़ा को शांत कराने पहुंची महिला पर ही झगड़ रही दोनों पड़ोसन ने हमला कर दिया। एक न लात घूसे मारे तो दूसरी ने चाकू चला दिया। हाथ पर चाकू लगने से महिला घायल हो गयी है। घटना उपनगर ग्वालियर के सेवानगर पार्क की है।
घायल महिला को तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। महिला के हाथ में 7 टांके आये है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। फिलहाल हमलावर महिला वहां से भाग निकली है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शहर के ग्वालियर थाना क्षेत्र स्थित सेवानगर पार्क के पास निवासी सुषमापत्नी मलखान सिंह मिर्धा एक गृहिणी है। जिस मकान में सुषमा रहती है उसी मकान में बबली कुशवाह व रूपेश रजक भी किराये से रहती है।
क्या है घटनाक्रम
सेमवार को बच्चों के झगड़े में बबली और रूपेश के बीच झगड़ा हो रहा था। कुछ ही देर मेें मुंहवाद दोनों के बीच मारपीट मेंबदल गया। यह देखकर सुषमा ने सोचा कि उनके बीच में जाकर बीच-बचाव कर आये। वह दोनों को समझाने के लिये वहां पहुंची थी। लेकिन उसका समझाना बबली और रूपेश को नागवार गुजरा। बबली का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह रूपेश को छोड़कर सुषमा से भिड़ गयी। सुषमा को जमीन पर पटकर मारपीट करने लगी। इस दौरान रूपेश ने भी सुषमा पर हमला बोल दिया। बबली ने चाकू उसके चेहरे पर मारने का प्रयास किया। लेकिन सुषमा झुक गयी और चाकू उसके चेहरे की जगह हाथ में कोहनी के ऊपर लगा है। चाकू लगते ही सुषमा के हाथ में एक बड़ा कट लग गया और खून बहने लगा। चाकू लगते ही बबली और रूपेश वहां से भाग निकली । घायल महिला को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया और साथ ही पुलिस को सूचना दी।

पुलिस का कहना

इस मामले में ग्वालियर थाना पुलिस का कहना है कि एक महिला पर दो महिलाओं ने चाकू से हमला किया है। महिला हाथ पर चाकू लगने से घायल हुई है। पुलिस दोनांे हमलावर महिलाओं की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet perabet giriş virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet kingbetting kingbetting giriş lunabet lunabet giriş