LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

दिवाली पर दिल्ली की हवा हुई जहरीली, एक्यूआइ 400 के पार

नई दिल्ली. दिल्ली में वायु प्रदूषण ने एक बार फिर खतरे की घंटी बजा दी है। 19 अक्टूब की शाम तक 26 क्षेत्रों में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 300 के पार पहुंच गया जबकि आनंद विहा में एक्यूआई 423 दर्ज किया गया जो गंभी श्रेणी में आता है। इस बीच पंजाब से लगातार पराली जलाने के मामले सामने आ रहे है। 15 सितंबर से 18 अक्टूब 2025 के बीच 241 पराली जलाने के मामले सामने आए है।
वायु प्रदूषण के खिलाफ कडे कदम उठाने की मांग
दिल्ली के 39 वायु गुणवत्ता निगरानी केद्रों में से 38 ने रिपोर्ट सौंपी जिनमें से 23 केंद्रों पर एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हुआ। वायु प्रदूषण के इस बढते स्तर को देखते हुए विशेषज्ञों ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के तहत कडे कदम उठाने की मांग की है। निर्माण कार्यों और डीजल वाहनों पर प्रतिबंध जैसे उपाय जल्द लागू हो सकते है।
पराली जलाने के 88 मामले
पंजाब में सबसे ज्यादा 88 मामले तरनतारण और 80 मामले अमृतसर जिले में दर्ज किए गए। पर्यावरण को नुकसान से बचाने के लिए सरकार की अपीलों के बावजूद किसान पराली जलाकर खेत साफ कर रहे है। 113 मामलों में करीब 5.60 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया जिसमें से 4.15 लाख रुपये वसूले जा चुके है। इसके अलावा 132 एफआईआर भी दर्ज की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *