Uncategorized

दिल्ली को 10-15 दिन में मिलेगा मुख्यमंत्री, पीएम नरेन्द्र मोदी आने के बाद होगा शपथग्रहण समारोह

नई दिल्ली. भाजपा का 27 वष्र का सूखा खत्म हो गया है। भाजपा ने 48 सीटें जीती और बम्पर बहुमत हासिल किया है। 11 वर्षो में सत्ता में रही आम आदमी पार्टी सिर्फ 22 सीटों पर सिमट गयी। दिल्ली के नये मुख्यमंत्री का शपथग्रहण समारोह 13 फरवरी के बाद होने की संभावना है। पीएम नरेन्द्र मोदी 10 से 13 फरवरी तक फ्रांस और अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। बीजेपी 27 सालों के लम्बे अंतराल के बाद दिल्ली सरकार बनाने जा रही है। पार्टी चाहती है कि नई सरकार के शपथग्रहण में पीएम नरेन्द्र मोदी मौजूद रहें। इसालिये शपथग्रहण समारोह 13 फरवरी के बाद आयोजित होने की पूरी संभावना है।
भाजपा में सीएम फेस पर मंथन शुरू हा गया है। इस दौरान खबर है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच लगभग डेढ़ घंटे तक चर्चा हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि बैठक में दिल्ली की नयी सरकार की रूपरेखा पर चर्चा हुई है। वहीं प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्रे सचदेवा ने भी रविवार विधायकों के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। इससे पहले शनिवार शाम को भाजपा काया्रलय में जीत का जश्न मनाया गया।
शपथग्रहण में शामिल होंगे एनडीए नेता
ऐसा माना जा रहा है कि दिल्ली में नयी सरकार का शपथग्रहण समारोह भव्य होगा। इसलिये थोड़ा समय लिया जा रहा है। कार्यक्रम में एनडीए नेताओं को बुलाया जायेगा और इसके साथ ही सभी एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथग्रहण समारोह का हिस्सा होंगे।
नया मुख्यमंत्री 10 दिन में मिलेगा
भाजपा की जीत के बाद शनिवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी बैजयंत पांडा ने कहा था कि दिल्ली को अगले 10-15 दिनों में नया मुख्यमंत्री मिल जायेगा। पार्टी में सीएम के चयन को लेकर एक पूरी प्रक्रिया का पालन करना होता है। उन्होंने कहा है कि हमारे सामूहिक नेतृत्व है सीएम का चयन एक प्रक्रिया के तहत किया जायेगा। दिल्ली में विधानसभा की क1ल 70 सीटें और बहुमत के लिये 36 सीटें होना जरूरी है। दिल्ली में भाजपा ने पहली 1993 में जीत हासिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *