छात्रों से गंदी हरकत करने वाला शिक्षक फरार, छात्रों पर आश्लीलता का है आरोप, प्राचार्य ने दर्ज कराई FIR
भिण्ड. रौन थाना इलाके बिडखरी गांव के जवाहर नवोदय आवासीय विद्यालय में संविदा शिक्षक ने बच्चों के साथ गंदी हरकत की, मामला सामने आया तो आरोपी शिक्षक फरार हो गया। प्राचार्य ने गुरूवार को उसकी शिकायत थाने में की है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है।
संविदा शिक्षक विनोद सोनी पर कक्षा 6 में पढ़ने वाले 7 छात्रों के साथ बारी-बारी से अश्लील हरकत करने का आरोप है। ऐसा बताया गया है कि उसने जुलाई और अगस्त माह में यह हरकत की थी। बच्चों ने जब इसकी शिकायत परिजनों से की तो उन्होंने स्कूल के प्राचार्य से संपर्क किया। प्राचार्य ने जांच कमेटी गठित कर मामले की जानकारी जुटाई। जाच में छात्रों के साथ गंदी हरकत करने और उनके प्रायवेट पार्ट टच करने की बात सामने आई है। इसके बाद गुरूवार को प्राचार्य ब्रजेश कुमार ने टीचर खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
शिक्षक फरार तो पुलिस जुटी तलाश में
स्कूल के प्राचार्य ब्रजेश कुमार ने बताया है कि छात्रों के साथ साथ गंदी हरकत करने वाले शिक्षक की जब जानकारी लगी तो तत्काल जांच कमेटी बनाकर जांच कराई गयी है। जांच पूरी होने पर मामले की शिकायत कराई गयी है। पुलिस ने बताया है कि स्कूल स्तर पर जांच शुरू होते ही संविदा शिक्षक स्कूल से फरार है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस बोली-
स्कूल के प्राचार्य ब्रजेश कुमार ने पुलिस थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है। पन्ना जिले का निवासी विनोद सोनी जवाहर नवोदय विद्यालय में संविदा टीचर है। वह लगभग एक साल पहले स्कूल में कम्प्यूटर साइंस पढाने के लिये आया था।
आशुतोष शर्मा, टीआई रौन थाना

