डबरा में निर्माणाधीन प्रवेश द्वार की सेंटरिंग गिरी, 4 मजदूर घायल, घायल मजदूर बोला ठेकेदार ने कोई सुरक्षा उपकरण नहीं दिये
ग्वालियर. डबरा के अरू तिराहे पर निर्माणधीन प्रवेश द्वार की सेंटरिंग गिरने से 4 मजदूर घायल हो गये। सभी के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आयी है। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने एम्बूलेंस की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया और बाद में गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्वालियर के लिये रेफर कर दिया गया है। घटना गुरूवार की दोपहर 4 बजे की है।
निर्माण कार्य डबरा नगरपालिका करा रही है। इसमें कई तरह की लापरवाही सामने आयी है। घटना के वक्त न तो नगरपालिका का कोई इंजीनियर मौजूद था और न ही ठेकेदार, घायल मजदूर कैलाश ने बताया कि ठेकेदार ने उन्हें कोई सुरक्षा उपकरण नहीं दिये। घटना के बाद नगरपालिका का कोई जिम्मेदार अधिकारी अस्पताल नहीं पहुंचा। करोड़ों रूपये की लागत से बन रहे इस प्रवेश द्वार में भ्रष्टाचार की आशंका जताई जा रही है।
घायल मजदूर हुए
1. राकेश पुत्र मांगीलाल शाक्य (37 वर्ष) निवासी महावीरपुरा डबरा
2. पवन पुत्र मांगीलाल शाक्य (36 वर्ष) निवासी महावीरपुरा डबरा
3. कमलेश पुत्र छविराम जाटव (37 वर्ष) निवासी विराट
4 भारत पुत्र बलबीर बाथम (50 वर्ष) निवासी नॉन लिधौरा
ज्ञात हो डबरा में अर्रु तिराहे पर निर्माणाधीन प्रवेश द्वार गुरुवार को गिर गया था। इस घटना में वहाँ काम कर रहे चार श्रमिक घायल हुए हैं। इनमें से दो श्रमिकों को गंभीर अवस्था में जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। साथ ही 2 अन्य घायल श्रमिकों का इलाज भी जेएएच में चल रहा है। इस घटना में लगभग 37 वर्षीय श्रमिक कमलेश व लगभग 50 वर्षीय भारत को गंभीर चोटें पहुँची हैं। पवन कोरी व राकेश कुमार को हलकी चोटें आई हैं।
घटना से जुड़ी चार तस्वीरें





