LatestNewsराष्ट्रीय

ग्वालियर में 12 घंटे में 4 थानों में लॉकडाउन उल्लंघन के 7 मामले दर्ज

ग्वालियर. 12 घंटे में पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों, पेट्रोल पंप मैनेजर, सैलून संचालक पर पुलिस ने 7 मामले दर्ज किए है। यह मामले थाटीपुर, जनकगंज, माधवगंज, सिरोल, बहोड़ापुर व झांसी रोड में दर्ज हुए है।
पेट्रोल पंप पर भीड़ देख मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया
थाटीपुर चोराहा स्थित पेट्रोल पंप के सुबह 7.30 बजे खुलने की सूचना टीआई थाटीपुर शैलेन्द्र भार्गव को मिली। एसआई सौरभ श्रीवास्तव को जांच के लिए भेजा। वहां लोगों की भीड़ है। 8 से 12 बजे पंप खुलना था पर 30 मिनट पहले ही ओपन कर दिया। जब मैनेजर पवन गुप्ता से बात की तो वह कोई जवाब नहीं दे सका तो हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया गया।
दुकान से बेच रहा था आचार, नहीं लगाए था मास्क
माधवगंज क्षेत्र में गोयल अचार सेंटर है बुधवार सुबह 9.30 बजे सूचना मिली थी कि दुकान का संचालक शैलेन्द्र गोयल दुकान का शटर डाउन कर घर के दरवाजे से आचार बेच रहा था। वहां काफी लोगों की भीड़ लगी है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सुरक्षित शारीरिक दूरी और मास्क का पालन नहीं किया गया। जिस पर तत्काल आचार जब्त कर संचालक पर आईपीसी की धारा 188, 269 व 270 के तहत मामला दर्ज किया गया।
मेडिकल स्टोर पर किया चालान
जनकगंज थाना स्थित हेमू कालानी चौक के पास गणेश मेडिकल स्टोर पर भीड़ की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने देखा कि सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा था जिस पर पुलिस ने रेडक्रॉस के लिए एक हजार रूपये का चालान किया।
सिरोल पर 2 दुकानों के संचालक पर एफआईआर
सिरोल थाना पुलिस ने डीबी सिटी कैंपस में किराना दुकान खोलने और भीड़ को सुरक्षित शरीरिक दूरी का पालन न कराने और मास्क भी नहीं लगाने पर दुकान संचालक संजय गुप्ता पर लॉकडाउन उल्लघंन का मामला दर्ज किया। सन वैली शॉपिंग कॉम्प्लेक्स किराना दुकान खोलने पर सुनील गोयल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया।
सैलून खोला, 2 को गिरफ्तार कर मामला दर्ज
बहोड़ापुर के लक्ष्मण तलैया में सैलून खुलने और वहां भीड़ लगने की सूचना पुलिस को हेल्पलाइन पर मिली थी। एसपी के निर्देश पर बहोड़ापुर थाना प्रभारी वहां पहुंचे। मनोज श्रीवास व मनोज शुक्ला को सैलून खोलने पर गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।
हरीशंकरपुरम में खोली दुकान, बिना मास्क पर मामला दर्ज
झांसी रोड थानाक्षेत्र स्थित हरीशंकरपुरम रोहित ओमप्रकाश खंडेलवाल ने दुकान खोली। वहां भीड़ लगी थी पर सुरक्षित शारीरिक दूरी नहीं दिखी और न ही दुकानदार और ग्राहक मास्क पहने थे। पुलिस ने दुकान खोलने पर संचालक के खिलाफ लॉकडाउन उल्लघंन का मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas perabet jasminbet betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom hazbet perabet perabet casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet nakitbahis matbet kralbet