LatestNewsराज्य

ग्वालियर में सड़क चौड़ीकरण के लिए तोड़े जाएंगे 300 घर और दुकानें, मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर. मुरार नदी, एलिवेटेड रोड, सडक चौडीकरण व निर्माण कार्य में आधा बन रही संपत्तियों को फिर से तोडने की तैयारी अंतिम चरण में है। जल्द ही इन पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि निर्माण कार्य में बाधा बनने पर सेवा नगर व मुरार क्षेत्र में कई घरों, दुकानों को तोडा गया था उन्हें आज तक मुआवजे का इंतजार है। इधर प्रोजेक्टर आगे बढाने में अडचन बन रही करीब 300 और संपत्तियों को तोडने के लिए चिन्हित कर लिया गया है।
भू अर्जन के बाद तुडाई
एलिवेटेड रोड व सडक निर्माण कार्य में बाधा बन रही संपत्तियों को हटाने की तैयारी अंतिम चरण में है। अभी अधिग्रहण प्रस्ताव की कार्रवाई भी लगभग पूरी हो चुकी है। जिन्हें मुआवजा देना है उनके कार्य भी अंतिम चरण में है। भू अर्जन की कार्रवाई पूरी होते ही तुडाई का कार्य किया जाएगा।- सूर्यकांत त्रिपाठी, भू अर्जन अधिकारी ग्वालियर
यहां प्रस्तावित है तुडाई
लक्ष्मीबाई समाधि स्थल से ट्रिपल आईटीएम तक बन रहे एलिवेटेड रोड फेज-1 के निर्माण कार्य में बाधा बनने वाली कुछ संपत्तियों को हटा दिया गया है। अब 52 मकान और 22 दुकानों को तोडा जाएगा और इसके लिए निजी स्वामित्व की जगह और मकानों को पहले अधिग्रहण का कार्य अंतिम चरण में है।
दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में गिरवाई से हनुमान बांध तक सड़क चौड़ीकरण के लिए 142 संपत्तियों को चिह्नित किया गया है और निगम ने भवन स्वामी नोटिस भी थमा दिए थे। बाद में मामला ठंडा पड़ गया है, लेकिन अब फिर से तुड़ाई की तैयारी है।
लक्ष्मीबाई समाधि स्थल से गिरवाई तक एलिवेटेड रोड फेज-2 में निर्माण कार्य होना है। इसमें भी लगभग 50 से 70 के बीच संपत्तियां ऐसी है जो कि बाध बन रही है, निर्माण कार्य शुरू होने से पहले उन्हें भी तोड़े जाने की तैयारी अंतिम चरण में है।
मुरार नदी क्षेत्र में लोगों ने बाउंड्रीवाल व मकान बनाकर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया है। बीते दिनों तत्कालीन आयुक्त अमन वैष्णव ने सर्वे कर जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने के लिए कहा। ऐसे में यहां से लगभग 55 मकान, दुकान व बाउंड्रीवॉल जल्द ही हटाए जाएंगे, इसकी तैयारी अंतिम चरण में है।
एबी रोड गोल पहाडिय़ा क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण में बाधा बनने पर तुड़ाई काफी समय से प्रस्तावित है। हर बार कोई न कोई वजह से तुड़ाई का कार्य ठंडे बस्ते में चला जाता था, लेकिन अब इसकी तैयारी की जा रही है।
सड़क निर्माण कार्य में बाधा बन रही रामदास घाटी व कटी घाटी क्षेत्र के आसपास भी तुड़ाई होना है। अभी दोनों ही स्थानों पर कुछ तुड़ाई कर दी गई है और अब जल्द ही इन स्थानों पर भी तुड़ाई की जाएगी।
मुरार नदी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जल्द ही शुरू की जाएगी। अभी कलेक्ट्रेट में जांच का कार्य चल रहा है जो कि पूरा होते ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।- अतिबल सिंह यादव, नोडल अधिकारी मुरार नदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet giriş matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet casibom Royalbet Royalbet giriş Royalbet güncel Royalbet meritking perabet casibom holiganbet galabet casibom padişahbet padişahbet giriş grandpashabet kalitebet kalitebet giris betsmove betsmove giris gonebet gonebet giris betnano betnano giriş jojobet jojobet cratosroyalbet grandpashabet palacebet sonbahis jojobet grandpashabet betpuan betsalvador matbet meritking perabet perabet giriş