LatestNewsराष्ट्रीय

ग्वालियर में लोडिंग ने मजदूर को कुचला हुई मौत, जूपीटर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

ग्वालियर. मजदूरी कर घर वापस लौट रहे एक युवक को लोडिंग वाहन ने कुचल दिया। हादसे के बाद युवक को घायलवस्था में जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कल शनिवार को सतेन्द्र पुत्र भूपसिंह निवासी मालनपुर मजदूरी कर अपने घर की तरफ लौट रहा था कि तभी एक लोडिंग वाहन छोटा हाथी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया
वहीं पड़ाव थाना क्षेत्र में एक जूपीटर वाहन चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और भाग गया। आसपास के लोगों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुमित पुत्र मुन्नालाल निवासी किलागेट बाइक से जा रहा था कि एक स्कूटी चालक ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आई, ट्रॉमा सेंटर में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino jojobet jojobet giriş avrupabet avrupabet giriş avrupabet güncel