LatestNewsराष्ट्रीय

अमित शाह ने मना कर दिया नही तो 2 माह में कमलनाथ सरकार को गिरा देता- कैलाश विजयवर्गीय

आगर-मालवा. कैलाश विजयवर्गीय ने आगर-मालवा में उपचुनाव के लिए बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन किया इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि अमित शाह नहीं मना किए होते तो प्रदेश में कमलनाथ की सरकार 2 माह में ही गिरा देते।
इस दौरान कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जनता ने उन्हें भोलेनाथ समझकर वोट दिया लेकिन बाद में पता चला कि वे कमलनाथ नहीं कपटनाथ है साथ ही उन्होंने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर होशियारी का भी आरोप लगाया और कहा कि दोनों ही नेताओं ने सिंधिया को वचनपत्र बनाकर प्रचार के लिए भेज दिया और बाद में एक सीएम बनकर बैठ गया।
बंगाल में भारत का कानून नहीं ममता का कानून चलता है
विजयवर्गीय ने आगे कहा कि बंगाल में एक सरदार के साथ हुई घटना को लेकर ममता सरकार पर हमला बोला और कहा कि पश्चिम बंगाल में किसी गोल टोपी वाले कि टोपी उछल जाती है तो पुलिस की वर्दी उतर जाती है और वहां भारत का कानून नहीं बल्कि ममता का कानून चलता है। इस दौरान उन्होंने धारा 370 को लेकर अलगाववादियों पर निशाना साधा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino jojobet jojobet giriş avrupabet