LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में पति ने नई दुल्हन को तेजाब पिलाया, गले से पेट तक कई अंग जलेए दिल्ली में भर्ती

ग्वालियरण् पति दहेज के लिए दानव बन गयाए नई कार खरीदने के लिए मायके से 3 लाख रुपए नहीं लाने पर नई नवेली दुल्हन को एसिड पिला दिया। गंभीर हालत में नवविवाहिता को पहले ग्वालियर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन फिर दिल्ली रेफर कर दिया गया एसिड से महिला के गले से लेकर पेट तक कई अंग जलकर खराब हो गए है। महिला की डबरा में तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। उधर इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पर मप्र की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए है।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर के घाटीगांव सिमरिया निवासी 22 साल की शशि जाटव की शादी 17 अप्रैल 2021 को डबरा के रामगढ़ वीरेन्द्र कुमार जाटव के साथ हुई थी। शादी में शशि के मायके वालों ने 10 लाख रुपए खर्च किए थे। लॉकडाउन के बाद वीरेन्द्र ने नई का खरीदने के लिए पत्नी को मायके से 3 लाख रुपए लाने के लिए कहा। इस बात से इनकार करने पर वह शशि के साथ मारपीट करता था। 27 जून की रात को वीरेंद्र ने शशि पर एक बार फिर 3 लाख रुपए लाने के लिए दबाव डाला इस बार मना करने पर वीरेंद्र ने शशि को जबरन एसिड पिला दिया। शशि की हालत खराब हो गई। शोर मचाने पर घर के अन्य लोगों और आसपास के लोगों ने उसे गंभीर हालत में ग्वालियर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया लेकिन उसकी हालत बेहद खराब होने पर उसे दिल्ली रेफर किया गया इसके बाद डबरा सिटी थाना में सिर्फ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया। उसने दिल्ली में अफसरों को पति के खिलाफ बयान दिया इसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले को निगरानी में लिया है।
सीएम को ट्वीट किया इसके बाद मप्र पुलिस जागी
मालीवाल ने ट्वीट कर सीएम शिवराज सिंह को लिखा है कि ग्वालियर की लड़की को उसके पति ने एसिड पिलाया जिससे उसके अंग जल गए। मप्र में एफआईआर हल्की हुई और अब तक कोई अरेस्ट नहीं हुआ। लड़की का इलाज हम दिल्ली में करवा रहे है और उसके बयान भी एसडीएम के सामने करवाए है। ये भयानक फोटो इस आस से डाली है कि शिवराज सिंह जी अपराधियों को अरेस्ट करवाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *