गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा शाम पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव के बंद कमरे में की चर्चा
भोपाल. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा मंगलवार की शाम को अचानक लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव के निवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच लगभग आधे घंटे बन्द कमरे में चर्चा हुई है। गोपाल भार्गव ने डॉ मिश्रा के दिल्ली दौरे पर तंज कसा था। उन्होंने जबलपुर में सोमवार को कहा था कि भाजपा अनुशासन वाली पार्टी है। डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम लिये बगैर उन्होंने कह दिया कि नेताओं को दिल्ली रन से लाभ नहीं मिलने वाला।
उन्होंने चुटकी लेने वाले अन्दाज में जवाब दिया कि मैं दिल्लीवादी नहीं हूं। भार्गव ने कहा है कि वह भाजपा के वरिष्ठ विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री भी है। वह कभी दिल्ली वादी नहीं रहे और न ही कभी दिल्ली दौरों पर भरोसा किया। भाजपा अनुशासित पार्टी है। इसमें सिफारिश, लॉबिंग या लाइजनिंग की जरूरत नहीं पड़ती। जहां तक दिल्ली की दौड़ लगाने की बात है तो उनका इसमें विश्वास नहीं है।

