जीतू पटवारी का गंभीर आरोप, BJP 50 करोड़ लेकर पहुंची दतिया, 1 वोट के बदले दे रहे 5 हजार
दतिया. मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सूबे के हरदा में आयोजित कार्यमर्क में कहा कि भाजपा से जनता बुरी तरह त्रस्त हो चुकी है और अब दतिया के उपचुनाव में भाजपा की हार तय है। कांग्रेस की यही जीत मध्य प्रदेश में सत्ता की वापसी के लिए उसकी नींव बनेगी। पूरी भाजपा 50 करोड रुपए लेकर दतिया पहुंची है। हर वोटर को 5-5 हजार रुपए प्रति वोट तक देने की तैयारी की जा रही है।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को हरदा जिले की कृषि उपज मंडी में किसान महाचौपाल और हल्ला बोल आंदोलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मूंग खरीदी की लिमिट बढाने की मांग को लेकर हाईवे पर चक्काजाम करने वाले किसानों पर एफआईआर दर्ज करने की निंदा की। उन्होंने सीएम को चेतावनी देते हुए कहा कि 3 अगस्त तक लिमिट नहीं बढाई तो मूंग उत्पादक जिलों में किसानों के साथ कांग्रेस चक्काजाम करेगी।
पटवारी ने आगे कहा कि वे किसानों की लडाई लड रहे है। इससे नाराज भाजपा उनके परिजन पर झूठे केस लाद रही है। उन्होंने बडा दावा करते हुए कहा कि 2028 में कांग्रेस की सरकार बनी तो सबसे पहले एमएसपी कानून लागू करेंगे जिसमें तय एमएसपी ने नीचे उपज खरीदी करने वालों पर केस दर्ज होंगे। सभा में किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे भी मौजूद रहे।

