LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

14वीं बटालियन के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी शॉल एवं श्रीफल, प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

ग्वालियर. एसएएफ की 14वीं बटालियन में मंनोरंजन हॉल में 14वीं बटालियन के कमाडेंट आलोक सिंह के मुख्य आतिथ्य में बिदाई समारोह का आयोजन किया गया था। सभी सेवा निवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों का शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
सेवानिवृत्त होने वाले डीएसपी आरबी थापा, एएसआई डीपी मिश्रा, मुंशी सिंह, हैड कान्स्टेबल दलवीरसिंह, रघुवीर सिंह, रणवीर सिंह के सम्मान में बिदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कमाडेंट आलोक सिंह, डिप्टी कमाण्डेंट, एडज्यूटेंट द्वारा सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारियों -कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया एवं उनके सेवा निवृत्त कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।


सराहनीय सेवा के लिये प्रशस्ति पत्र
14वीं बटालियन में पदस्थ एएसआई गोपालसिंह गुरंग को सराहानीय सेवाओं के लिये डीजी के द्वारा डीजी डेस्क मेडल दिया गया है। इस मौके पर कमाडेंट आलोक सिंह द्वारा एएसआई गोपालसिंह गुरंग को प्रदाय कर एवं मेडल लगाकर सम्मानित किया गया। समारोह में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *