LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मास्क न लगाने वालों का हुआ चालान, खुली जेल की सजा भी मिली

शहर में रोको-टोको अभियान जारी
ग्वालियर लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये जिला प्रशासन द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। साथ ही मास्क न लगाने वालों और कोविड अनुरूप व्यवहार न करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। इस कड़ी में जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने सोमवार को फूलबाग व महाराज बाड़ा सहित शहर के अन्य सड़क मार्गों व बाजारों में सघन जांच की गई।
इस दौरान मास्क न लगाने वालों से जुर्माना वसूला गया और कुछ लोगों को कुछ समय के लिये खुली जेल में खड़ा कर उन्हें इस बात का एहसास कराया कि उनके द्वारा मास्क न लगाने की वजह से वे स्वयं तो संकट में पड़ेंगे ही, साथ ही औरों को भी संक्रमित कर सकते हैं। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह महाराज बाड़े पर एसडीएम अनिल बनवारिया, एएसपी सत्येन्द्रसिंह तोमर ने मास्क नहीं लगाकर चलने वालों को जिसमें वाहन चालकों के अलावा पैदल चलने वालों को भी खुली जेल हवा खिलाई। ने रोको-टोको अभियान को और तेजी के साथ अंजाम देने के निर्देश इस काम में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *