Latestराज्यराष्ट्रीय

गिरफ्तारी से बचने गायब हुए इमरान खान

नई दिल्ली. पाकिस्तान पुलिस रविवार को तोशाखाना मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची। इस्लामाबाद पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि जब एसपी उनके कमरे में पहुंचे तो इमरान वहां मौजूद नहीं थे। इसके बाद पुलिस नोटिस देकर लौट गई। पुलिस ने कहा- गिरफ्तारी करना मकसद ही नहीं था। अगर ऐसा करना होता तो कोई ताकत नहीं रोक सकती थी। इमरान हमें मिले ही नहीं। नोटिस इमरान की तरफ से पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने रिसीव किया। दूसरी तरफ, इमरान खान ने ट्वीट कर पाकिस्तान के PM शाहबाज शरीफ और पूर्व आर्मी चीफ जनरल बाजवा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा- ऐसे देश का क्या ही भविष्य होगा जहां बदमाशों को शासक बना दिया जाता है। शहबाज शरीफ 8 अरब रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग और 16 अरब रुपए के भ्रष्टाचार के मामले में दोषी साबित होने वाले थे। तभी जनरल बाजवा ने सुनवाई टालकर उन्हें प्रधानमंत्री बना दिया।

7 मार्च को इस्लामाबाद कोर्ट में है इमरान की पेशी
इससे पहले इस्लामाबाद पुलिस ने ट्वीट किया था कि इमरान गिरफ्तारी से बचने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। खान को 7 मार्च को इस्लामाबाद कोर्ट के सामने पेश होना है। पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के वाइस चेयरमैन शाह महमूद कुरैशी ने कहा- पुलिस के नोटिस में इमरान की गिरफ्तारी का जिक्र नहीं है। इमरान अपनी लीगल टीम के साथ बैठक करेंगे। जिसके बाद वो अपनी आगे की रणनीति के बारे में बताएंगे।

फवाद ने सरकार को दी चेतावनी
जमान पार्क के बाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फवाद चौधरी ने कहा- अगर इमरान खान को गिरफ्तार किया गया तो पाकिस्तान में अब तक का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा। इमरान के खिलाफ 74 केस दर्ज हैं। ऐसे में वो हर सुनवाई में मौजूद नहीं रह सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel best online casinos in new zealand jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş jasminbet jojobet grandpashabet grandpashabet jojobet casibom holiganbet jojobet marsbahis grandpashabet jojobet casibom betpark alobet alobet giriş alobet güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş matbet matbet giriş matbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş