LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

खेल मंत्री यशोधरा ने कहा मैं अब चुनाव नहीं लडूंगी

ग्वालियर. मध्य प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया गुरुवार को ग्वालियर पहुंची। जहां उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कारणों के चलते संगठन से विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का निवेदन किया है। उन्होंने खेलों एमपी यूथ गेम्स को लेकर कहा कि बहुत अच्छे परिणाम आये हैं।
मैं राजमाता की बेटी रही, लेकिन मेरे सामने बहुत चुनौतियां थी
यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी में स्कूली बच्चों की वायरल वीडियो पर कहा कि ये सच है कि मेरा राजनीतिक जीवन बहुत कठिन रहा है, मैं राजमाता की बेटी रही, लेकिन मेरे सामने बहुत चुनौतियां थी। सभी को अपने जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मैं स्कूली बच्चों के बीच में थी। मैनें उनको बताया कि चुनौतियों से कभी डरना नहीं, बल्की लड़ना चाहिए। लेकिन मेरी बात को मीडिया गलत संदर्भ में ले रही है।
अभी मेरी तबीयत ठीक नहीं है
चुनाव लड़ने के सवाल पर यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि अभी मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मुझे रिकवरी के लिए समय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि खेलो एमपी गेम्स में व्यस्त थी, वर्ल्ड शूटिंग में व्यस्त थी, फिर लगातार चौथी बार कोरोना हो गया। जिससे मुझे रिकवरी करने का समय नहीं मिला। शिवपुरी में उनके उत्तराधिकारी के तैयार होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि शिवपुरी में मेरे पास कोई उत्तराधिकारी नहीं है। पार्टी जिसे योग्य समझे उसे टिकट दे।
एमपी यूथ गेम्स में अच्छा प्रदर्शन
यशोधरा राजे सिंधिया ने एलएनआइपी में हुई घटना को लेकर कहा कि यह अभी मेरे संज्ञान में नहीं आया है। मैं ट्रेन में थी। मैं पता करवाती हूं। वहीं एमपी यूथ गेम्स को लेकर उन्होंने कहा कि ग्वालियर और शिवपुरी के परिणाम बहुत अच्छे रहे। इसके ऊपर हम डाटा एनालाइज करेंगे और देखेंगे कि कहां-कहां से कौन-कौन सी विधाओं में मेडल आए हैं। ताकि हम वहां फीडर सेंटर शुरू कर सकें और वहां के बच्चों को निकालकर अकादमी में लेकर आएंगे। ये सीएम शिवराज के नेतृत्व में बहुत अच्छी पहल हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet pashagaming pashagaming perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet virusbet virüsbet pokerklas perabet betsilin jojobet betpas