नगर निगम परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय, शावक बीमार
ग्वालियर – नगर निगम परिषद की साधारण सम्मेलन का आयोजन सभापति मनोज तोमर की अध्यक्षता में निगम परिषद कार्यालय में किया गया। बैठक में शहर विकास को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।आयोजित बैठक में एजेंडे के बिंदु क्रमांक 6 में नगर निगम ग्वालियर के विभिन्न विभागों एवं क्षेत्रीय कार्यालयों पर आउटसोर्स द्वारा मैन पावर उपलब्ध कराने के संबंध में प्राप्त प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए 31 मार्च 2024 तक कर्मचारियों के वेतन को स्वीकृति प्रदान की गई तथा टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देष दिए गए।
सफेद टाइगर का शावक बीमार
गांधी प्राणी उद्यान चिड़ियाघर में सफेद टाइगर का शावक गत रात्रि से बीमार है, बीमार शावक के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जबलपुर के चिकित्सकों की टीम बुलाई गई है। जबलपुर के चिकित्सकों द्वारा टाइगर का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

