विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
रायपुर. विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है। राज्य सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के 49 अधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश में डीएसपी स्तर के अधिकारियों को इधर से उधर किय गया है। यह तबादला आदेश गृह विभाग ने गुरुवार को जारी किया। जारी सूची में विधानसभा सीएसपी उद्दयन बेहार को डीएसपी मुख्यालय बिलासपुर बनाया गया है। उनके स्थान पर विधानसभा के सीएसपी एसीबी, ईओडब्ल्यू भेजे गए सुरेश ध्रुव को बनाया गया है।
इसी तरह राजेश श्रीवास्तव को बिलासपुर से बलौदाबाजार-भाटापारा जिला, राजीव शर्मा को दुर्ग क्राइम से डीएसपी दुर्ग, कृष्णा पटेल को कुरुद, धमतरी से बिलासपुर, परमानंद ठाकुर को रेडियो भिलाई जोन से भिलाई, रमेश चंद्रा को दुर्ग से यातायात रायगढ़, मो.याकूब मेमन दुर्ग से क्राइम दुर्ग, भूषण एक्का कबीरधाम से सीएसपी कोरबा, विजय कुमार ठाकुर रायपुर से बिलाईगढ़-सारंगगढ़, अनूप एक्का एसीबी, ईओडब्ल्यू से यथावत, संजय तिवारी बिलाईगढ़-सारंगगढ़ से बोडला, कबीरधाम, बृजेश कुमार तिवारी 16 वीं वाहिनी छसबल नारायणपुर से छठवीं वाहिनी छसबल रायगढ़ समेत अन्य अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में पदस्थ किया गया है।

