LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

खरगोन में रामनवमी शोभायात्रा में पथराव के बाद लगा कर्फ्यू

काजीपुरा क्षेत्र में उपद्रवियों से जूझती पुलिस।

खरगोन. शहर में रामनवमी के मौके पर निकाली जा रही शोभायात्रा की शुरूआत में ही यहां पथराव हो गया। घटना में 3 से 4 लोगों जख्मी होने की प्राथमिक खबर मिली है। इनमें पुलिसकर्मी भी शामिल है। घटना के बाद प्रभावित इलाकों में एडीएम सुमेरसिंह मुजाल्दे ने कर्फ्यू लगा दिया है। वहीं पूरे शहर में धारा 144 लगा दी गयी है। पुलिस की गाडि़यां लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। लोगों को घरों में रहने के लिये कहा जा रहा है।

पुलिस बल आने के बाद हिंसा प्रभावित क्षेत्र में सांसद गजेंद्र पटेल, विधायक रवि जोशी, कमिश्नर पवन शर्मा, IG राकेश गुप्ता, कलेक्टर अनुग्रहा पी, DIG तिलक सिंह पहुंचे।
घटना के बाद से शहर में भगदड़ की स्थिति बन गयी थी। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षाकर्मी स्थिति को काबू करने का प्रयास कर रहे है। घटना के बाद घटनास्थल पर डीआईजी तिलक सिंह, एसपी सिद्धार्थ चौधरी भारी पुलिसबल के साथ पहुंचे हैं। डीएम अनुग्रहा पी भी घटनास्थल पर मौजूद है।

तालाब चौक क्षेत्र में पत्थरों से पटी पड़ी सड़क।
इन ठिकानों पर हुआ पथराव
रामनवमी के जुलूस पर उपद्रवियों ने पथराव किया और इसके बाद वाहनों में आग लगा दी। घटना शहर के तालाब चौक, मोहन टाकीज, तवडी मोहल्ले, विठ्ठल मंदिर सराफा बाजार इलाके में पथराव किया गया है। यहां हालात तनाव वाले बने हुए है। बाकी शहर में फिलहाल स्थिति काबू में हैं।

रामनवमी पर भड़की हिंसा

1. मध्य प्रदेश के खरगोन शहर में रविवार को रामनवमी के जुलूस पर पथराव, कुछ वाहनों और घरों में आगजनी की घटनाएं हुईं। खरगोन के जिलाधिकारी अनुग्रह पी ने कहा कि पूरे खरगोन में कर्फ्यू लगा दिया गया हैं।

2. एक अधिकारी ने कहा कि खरगोन के पुलिस अधीक्षक (SP ) सिद्धार्थ चौधरी को हिंसा के दौरान गोली लगी हैं।  हिंसा के बाद हालात कंट्रोल में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

3. डीआईजी तिलक सिंह ने बताया कि अब तक 70 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया हैं।  डीआईजी ने कहा कि हिंसा में 6 पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 24 लोग घायल हुए हैं और उनकी चिकित्सा जांच की गई हैं।

4.  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। जिन लोगों ने दंगे भड़काए, संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया उसकी भरपाई भी उन्हीं से की जाएगी ।

5. इसी तरह की पथराव की घटना बड़वानी जिले के सेंधवा कस्बे में रामनवमी के जुलूस के दौरान सामने आई जिसमें एक थाना प्रभारी और 5 अन्य घायल हो गए । अधिकारियों के मुताबिक बाद में स्थिति पर काबू पा लिया गया । बड़वानी जिले के SP  दीपक शुक्ला ने बताया कि सेंधवा थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दे और 5 अन्य रविवार को जोगवाड़ा रोड पर रामनवमी के जुलूस पर पथराव के दौरान घायल हो गए । पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित कियाहैं।

6. गुजरात के हिम्मतनगर और खंभात शहरों में रविवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक झड़प हो गई । खंभात में हुई सांप्रदायिक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी.

7. अधिकारियों ने बताया कि सांप्रदायिक झड़पों के दौरान पुलिस को पथराव करने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. खंभात शहर आणद जिले में पड़ता है जबकि हिम्मतनगर साबरकांठा जिले में हैं।

8. झारखंड के लोहरदगा जिले के हिरही भोक्ता बगीचा इलाके के पास रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव और जुलूस में शामिल लोगों पर धारदार हथियारों से किए गए हमले में दर्जनों लोग घायल हो गए, जिससे पूरे जिले में तनाव फैल गया । हालात को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी हैं।

9. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और आरोप लगाया है कि हेमंत सोरेन सरकार द्वारा अल्पसंख्यक तुष्टीकरण के चलते राज्य में बार-बार इस तरह की घटनाएं हो रही ।

10. दिल्ली के जवाहर लाल विश्वविद्यालय में रामनवमी पर लेफ्ट छात्र और एबीवीपी के छात्रों के बीच मारपीट हो गई । एबीवीपी छात्रों ने कैंपस में रामनवमी पर पूजा की । इसके बाद दोनों गुटों के बीच झड़प हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *