ग्वालियर. कोरोना में स्टारॉयड की दवा लेने के लिये लीवर खराब हुए और साइलेंट अटैक आ रहे है जिन लोगों ने विश्वभर में होम्योपैथी का उपचार लिया है ऐसे में हौम्योपथी की दवा कारगर साबित हुई है और आगे इस बात का दो दिवसीय राष्ट्रीय होम्योपैथिक कॉफ्रेंस में शामिल होने के लिये एशियन होम्योपैथिक मेडीकल लीग के अंर्तराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गिरीश गुप्ता ने पत्रकारवार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं। पत्रकारवार्ता में आयोजन सचिव डॉ. राजेश गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी, डॉ. आरके भाटिया, स्पीकर डॉ. एसके तिवारी उपस्थित रहें।
डॉ. आरके भाटिया ने बताया कि होम्योपैथिक में आमूल-चूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है। शरीर में एक अंग बीमार नहीं है बल्कि पूरा शरीर बीमार होता है। इंसान 4 तरह से बीमार होता है जैसे कि फिजीकल, मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ्य होता है।
दो दिवसीय राष्ट्रीय होम्योपैथिक कॉफ्रेंस के आयोजन सचिव डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया यह कॉफ्रेंस ग्वालियर में पहली बार होने जा रही है। क्रॉफ्रेंस सुबह 9 बजे प्रारंभ होगी जिसका दोपहर 12 बजे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जितेन्द्र महेश्वरी शुभारंभ करेंगे। जबकि 4 अगस्त की शाम 4 बजे विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर के मुख्यआतिथ्य में समापन किया जायेगा। इस कॉफ्रेंस में 250 डेलीगेट्स के शामिल होने की संभावना है। इसमें से 425-30 वक्ता अपने पेपर प्रजेंटेशन के माध्यम से अपने अनुभव शेयर करेंगे ।