Newsमप्र छत्तीसगढ़

मां -बेटी ने मिलकर पीटा और जमकर हुई मारपीट, मामूली बात पर पड़ोसियों में मारपीट के क्रॉस मामला दर्ज

ग्वालियर. पड़ाव थाने इलाके के न्यू रेलवे कॉलोनी में मामूली कहासुनी पर ठनी रंजिश में 2 पड़ोसियों के बीच जमकर लात घूसे चले हैं। एक पक्ष की महिला ने दरवाजे पर आकर धमकी दी तो दूसरे पक्ष से मां-बेटी ने मिलकर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं बाल पकड़ कर घसीटा और पीटा भी। घटना शनिवार की रात की बताई जा रही है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पहले संस्कृति शर्मा चेतावनी देते हुए दिखाई दे रही है। मां -बेटी मारपीट करते हुए दिखाई दे रही है।
हालांकि पुलिस ने इस मामले में दोनों ओर से ही मामला दर्ज किया हे। इस मामले में एक पक्ष से संस्कृति शर्मा ने बताया है कि सरोज और सरिता व उनकी मां आये दिन छोटी-छोटी बातों पर उनसे झगड़ा करती है। जब उनको चेतावनी दी तो वह मारपीट करने पर आ गयी। वीडियो में भी साफ नजर आ रहा है। कि मैं अकेली हूं वह तीनों मिलकर मुझ से मारपीट कर रही है। जबकि दूसरे पक्ष से सरोज का कहना है कि पड़ोसी महिला ने उनको बाल पकड़कर घसीटा और पीटा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामाला दर्ज कर लिया है।
झंडाधारी हनुमान मंदिर के पास रहने वाली 37 वर्षीय सरोज कुशवाह के पास ही संस्कृति शर्मा रहती हैं। दोनों ही परिवार में छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता रहता है। शिकायत में सरोज शर्मा ने बताया कि शनिवार को मैं अपने घर में थी, तभी पड़ोस में रहने वाली संस्कृति शर्मा उनके दरवाजे पर आकर पुरानी रंजिश को लेकर गालियां देने लगी। जब गालियां असहनीय हो गईं, तो सरोज अपनी बहन सरिता और मां मुन्नीबाई के साथ घर के बाहर आई। जिसके बाद संस्कृति ने उनको बाल पकड़कर पीटा।
दूसरे पक्ष का आरोप-मुझे बेरहमी से पीटा
इसी झगड़े में दूसरे पक्ष से संस्कृति शर्मा का कहना है कि सरोज, उसकी बहन व मां आए दिन मेरे साथ झगड़ा करती हैं। शनिवार रात को भी गालियां दे रही थीं। जिस पर मैंने समझाना चाहा तो तीनों ने मिलकर मुझ पर हमला कर दिया। मुझे सड़क पर घेरकर मारपीट की। वीडियो में भी वह तीनों मुझे पीटते हुए नजर आ रही हैं।
पुलिस का कहना -इस मामले में पड़ाव थाना पुलिस ने बताया कि न्यू रेलवे कॉलेानी में दो पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने शिकायत की थी। दोनों पक्ष की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş