Newsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार और सीबीआई को सौंपी कोचिंग घटना की जांच

नई दिल्ली. दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को ओल्ड राजेन्द्र नगर में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में डूबने से हुई 3 छात्रों की मौतों के मामले पर पुलिस को कड़ी फटकरार लगाई गयी है और अब तक की गयी जांच पर सवाल उठाये। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन की अध्यक्षता वाली बैंच ओल्ड राजेन्द्रनगर में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में 3 छात्रों की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी।
सुनवाई के बीच कोर्ट ने जांच के तरीके पर पुलिस को फटकार लगाई है। न्यायाधीश ने दिल्ली पुलिस के वकील से कहा है कि गनीमत है कि आपने बेसमेंट में घुसने के लिये वर्षा के पानी का चालान नहीं काटा, न्यायालय ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *