कोरोनावायरस के फैलने के बाद भारतीयों को लाने गये विमान को क्लीयरेंस नहीं दे रहे चीन अधिकारी-भारत
नई दिल्ली. कोरोनावायरस से चीन में अब तक हालात सामान्य नहीं हो पाये हैं। भारत ने वुहान से भारतीयों को लाने के लिये वायुसेना का विमान भेजा है। लेकिन अब तक चीनी अधिकारियों की तरफ से विमान को क्लीयरेंस नहीं मिल पाया है। भारतीय अधिकारियों का कहना है कि दुनिया के कई देश चीन को मदद और अपने नागरिकों का लाने के लिये फ्लाइट्स भेज रहे हैं। सभी को चीन अनुमति दे रहा है, लेकिन भारतीय रिलीफ फ्लाइट्स को परमिशन नहीं दी जा रही? क्या वह भारत से मदद नहीं लेना चाहते । भारतीय अधिकारियों का यह भी कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बाकायदा पत्र लिखकर इस आपदा में चीनी सरकार और लोगों के साथ रहने और हरसंभव मदद करने की बात कही थी।
अब तक 2300 की मौत
नोवेल कोरोनावायरस (कोविड.19) से अब तक चीन में 2345 मौत हो चुकी हैं। शुक्रवार को 109 लोगों की मौत हुई और 397 नए मामले सामने आए। अब तक 76 हजार 288 लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ;डब्ल्यूएचओद्ध की 12 सदस्यीय टीम चीन पहुंच चुकी हैए जो कोरोनावायरस के मामलों की जांच करेगी। टीम यह भी पता करेगी कि वायरस आखिर कैसे फैला। बताया जा रहा है कि टीम वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित वुहान का दौरा भी करेगी। शुरुआत में टीम का केवल बीजिंगए गुआंगडॉन्ग और सिचुआन में ही जाने का कार्यक्रम था। हुबेई और उसकी राजधानी वुहान सूची में नहीं थे। अब तक चीन में कोरोनावायरस से संक्रमित 20 हजार 659 लोगों को अस्पताल से घर जाने की अनुमति दे दी गई है।

