यह मंत्री गोविंद सिंह भोपाल में बैठकर अपना बिजनेस चला रहा है जो देता है उसे बुला लेता है- विधायक रामबाई
भोपाल. बीएसपी विधायक रामबाई के सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह को लेकर दिए गए बयान पर सियासत गरमा गई है। मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर विधायक रामबाई के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने की चेतावनी दी है। मंत्री गोविंद सिंह ने बीएसपी विधायक पर पलटवार करते कहा कि रामबाई माफी मांगकर अपने द्वारा कही गई बात का खंडन करें नहीं तो भोपाल कोर्ट में उनके खिलाफ मानहानि का केस दायर करूंगा। इसी के साथ उन्होंने रमाबाई को चुनौती देते हुए कहा कि अगर बीएसपी नेता अपनी बात को सिद्ध कर दें तो मैं मंत्री पद भी छोड़ने को तैयार हूं।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुासर विधायक रामबाई भोपाल में अपने निवास पर सहकारिता विभाग से बाहर किए गए संविदा कंप्यूटर ऑपरेटरों की समस्या सुन रही थी। इस दौरान उन्होंन ऑपरेटरों को बाहर करने पर कहा था कि लहार के विधायक और सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह को ईश्वर ने बच्चे दिए है उन्हें समझना चाहिए और अगर समझ नहीं आ रहा है तो यह मंत्री कर क्या रहा है। भोपाल में बैठकर बिजनेस चला रहा है जो देता है उसे बुला लेते है जो नहीं देता उसे बाहर कर देते है।

