कांकोरी से अलकायदा के 2 आतंकी पकड़ाए, एटीएस का ऑपरेशन जारी
लखनऊ. यूपी की राजधानी लखनऊ में आतंकी के छिपे होने की सूचना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। खुफिया जानकारी के आधार पर यूपी पुलिस और एटीएस ने यहां के दुबग्गा चौक पर काकोरी इलाके में एक घर के घेरा। सुबह 10 बजे से यह ऑपरेशन चला और 1 बजे सूचना मिली कि अलकायदा के दो आतंकियों को पकड़ा गया है। इसके पास से विस्फोटक बरादम हुए हैं। ये जिस घर में छिपे थे वहां सबूत मिटाने की कोशिश भी की।
दोनों आतंकी अफगानिस्तान और पाकिस्तान से जुड़े बताए गए है इसके बाद एटीएस ने पूरा इलाका खाली करवाया और उस घर की तलाशी ली जहां ये छिपे थे। बम स्क्वाड को बुलाया गया। घनी बस्ती वाले इलाके से लोगों को बाहर निकाला गया और यहां आने वाले रास्ते बंद कर दिए गए। एटीएस के कमांडो ने पूरी नाकाबंदी कर दी है। दोनों आतंकियों को हैंडलर पाकिस्तान में होने की सूचना है। कश्मीर में हुई आतंकी घटनाओं में इनके शामिल होने की आशंका है।
ऑपरेशन जारी है
अब एटीएस को वसीम की तलाश है जिसके लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि यहां एक गैराज में विस्फोटक या टाइम बम हो सकते हैं। यूपी पुलिस शाम को कॉन्फ्रेंस कर पूरे ऑपरेशन की जानकारी देगी।
मकान मलिहाबाद के शादि का है, शाहिद यहां 15 साल से रह रहा है। जिस वसीम की तलाश है वो इसी घर में छिपा है। जांच के दौरान मकान से एटीएस को दो प्रेशर कुकर बम और एक टाइम बम मिला है। बड़ी मात्रा में बारूद और 7 से 8 किलो बम बनाने की सामग्री भी मिली है। यहां पर घर के अंदर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।

