LatestNewsराज्य

कर्मचारियों की हरकत पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया, 3 पटवारी, 2 बाबू सस्पेंड

शिवपुरी. शिवपुरी और पिछोर विधानसभा में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने आमजन की समस्याएं सुनीं थी लेकिन पिछोर में सिंधिया के शिविर से जाने के बाद एक गंभीर मामला सामने आया जहां कुछ आवेदकों द्वारा दिए गए आवेदन पत्र फेंक दिए गए और इसका वीडियो भी वायरल हुए। वायरल वीडियो सिंधिया तक पहुंचे तो उन्होंने इसे लेकर नाराजगी जताई है।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दिए जां के आदेश
मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने तत्काल जांच के आदेश दिए। सिंधिया की नाराजगी से अधिकारियों में हडकंप मच गया और तुरंत जांच की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कुछ शरारती तत्वों ने जानबूझकर यह अफवाह फैलाई कि कर्मचारियों ने आवेदनों को फेंक दिया जबकि पंजीयन काउंटर पर कार्यरत कर्मचारियों ने आवेदन पत्रों की फोटोकॉपी कर एक प्रति अपने रिकॉर्ड में रखी थी।
लापरवाही पर पांच कर्मचारी निलंबित
इस घटना में पंजीयन काउंटर पर तैनात कर्मचारियों की लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। निलंबित कर्मचारियों में पटवारी दीपक शर्मा, पटवारी दीपक दांगी, प्रतीक पाराशर, सहायक ग्रेड 3 प्रमोद वर्मा, सहायक ग्रेड 3 प्रशांत शर्मा के नाम शामिल हैं। इनके अलावा पंजीयन काउंटर पर ड्यूटी पर तैनात पांच शिक्षकों के खिलाफ भी कार्यवाही के लिए एसडीएम ने प्रस्ताव भेजा है।
एसडीएम पिछोर ने दी जानकारी
एसडीएम पिछोर ने बताया कि पंजीयन काउंटर पर काम कर रहे कर्मचारियों से कुछ शरारती तत्वों ने स्कैन और फोटोकॉपी आवेदन छीनकर एक महिला को सौंप दिए और यह अफवाह फैला दी कि आवेदनों को कचरे में फेंका गया है। इस मामले में जांच के बाद शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet giriş matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet casibom Royalbet Royalbet giriş Royalbet güncel Royalbet meritking perabet casibom holiganbet galabet casibom padişahbet padişahbet giriş grandpashabet kalitebet kalitebet giris betsmove betsmove giris gonebet gonebet giris betnano betnano giriş jojobet jojobet cratosroyalbet grandpashabet palacebet sonbahis jojobet grandpashabet betpuan betsalvador matbet meritking perabet perabet giriş