कर्नाटक के पूर्व डीजीपी की पत्नी और बेटी ने ली जान, सनसनी खेज हत्या केस में हुए कई खुलासे
बेंगलुरू. कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओमप्रकाश की हत्या के मामले में कई सनसनी खेज खुलासे हो रहे है। उनकी पत्नी ने हीह त्या की जिम्मेदारी ली है, बेटी पर भी इसमें शामिल होने का आरोप लगा है। पूर्व डीजीपी के बेटे ने स्वयं मा और बहन के खिलाफ पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। नये खुलासे में पता चला है कि जिस समय चाकू घोंपकर हत्या की गयी है। त बवह डिनर टेबल पर बैठे थें ओमप्रकाश अपनी अपनी में 2 वेरायटी की फिश का लुत्फ ले रहे थे। तभी उनकी पत्नी पल्लवी ने कथित तौर पर बहस शुरू कर दी और अचानक उन पर चाकू से हमला कर दिया। डिनर टेबल के पास खाने की प्लेट पड़ी हुई थी। ओमप्रकाश डायनिंग हॉल में खून से लथपथ हालत में पड़े हुए मिले है।
इस दौरान मृतक ओमप्रकाश के बेटे कार्तिकेश ने पुलिस में जो एफआईआर दर्ज कराई है उसमें मां पल्लवी ओर बहन कृति पर अपने पिता की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। बेटे की तरफ से दर्ज कराई एफआईआर के अनुसार पल्लवी मानसिक रूप से अस्थिर है। वह पिछले 12 वर्षो से सिजोफ्रेनिया से पीडि़त है। उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामल में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस धारा 103, 103(1)(3)(5) के तहत एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर के अनुसार पल्लवी को अक्सर डर लगता था कि पति ओमप्रकाश उन्हें नुकसान पहुंचा सकते है। उधर ओमप्रकाश के जानने वालों का कहना है कि वह परि के अन्दर ही स्वयं को खतरा होने की बात कहते थे।
पत्नी ने सरेंडर किया, बेटी भी हिरासत में
पल्लवी ने खुद को सरेंडर कर दिया और पुलिस के सामने अपना कबूलनामा दोहराया. फिलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । साथ ही बेटी कृति से भी पूछताछ की जा रही है। पूर्व डीजीपी की नृशंस हत्या के पीछे की वजह की जांच जारी है। बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने बताया कि धारदार हथियार से हमला किया गया है, अत्यधिक खून बहने से पूर्व डीजीपी की मौत हुई । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या हुई है। कह रहे हैं कि पत्नी ने मारा है, लेकिन जब जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक कुछ कहना ठीक नहीं। जांच पूरी हो जाए तो पता चलेगा कैसे हुआ।

