बारात में झगड़ा के बाद स्कॉर्पियो में लगी आग, कार मालिक ने बारातियों पर लगाया आरोप , क्रॉस एफआईआर दर्ज
शिवपुरी. पिछोर में रविवार की रात एक स्कॉर्पियो में आग लग गयी। नगदेश्वर -छावनी रोड पर रात को लगभग 10 बजे बारात में रास्ता देने की बात को लेकर 2 पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने पिछोर थान में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बारात के बीच से रास्ता देने की बात पर हुआ झगड़ा
भौंती निवासी राजेन्द्र लोधी रविवार की रात अपने साथियों के साथ बीजासेन माता मंदिर के पास से गुजर रहे थे। इस बीच वहां से एक बारात निकल रही थी। बारात के कुछ युवकों से रास्ता देने को लेकर विवाद हो गया। राजेन्द्र झगड़े से बचते हुए कार लेकर निकल गये। उनका आरोप है कि बारातियों ने पीछा कर नगदेश्वर -छावनी रोड पर कार को रोका और उसमें आग लगा दी।
कार पूरी तरह जलकर राख हो गयी। फायरब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। पिछोर थाना जितेन्दर्र मावई के अनुसार दोनों पक्षों ने थाने में अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराई है। पुलिस की मामले की जांच कर रही है।

