अनेक सडकों पर पेच रिपेयरिंग कर यातायात को किया सुगम, पाइप लाइन के लीकेजों को सुधारा
ग्वालियर – नगर निगम ग्वालियर द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं सुगम यातायात के लिए अभियान चलाकर शहर की विभिन्न सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है।
सहायक यंत्री अमित गुप्ता ने बताया कि नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार निगम के अमले द्वारा निरंतर सुगम यातायात एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न सड़कों पर पेच रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है। जिसके तहत बिरला नगर पुल से जेसी मिल स्कूल तक दोनों तरफ, बिरला नगर पुल से वृंदावन गार्डन के आगे बत्ती तक, दुर्गादास राठौड चौक से चार शहर नाके जाने वाली रोड पर, हेलीपैड कॉलोनी, अवाडपुरा रोड, 6 नंबर चौराहे से सात नंबर चौराहे तक, मैना वाली गली, ढोलूबुआ का पुल, जडेरुआ आदि स्थानों पर पैच रिपेयरिंग कर यातायात को सुगम बनाया गया।
पाइप लाइन के लीकेजों को सुधारा
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल के अपव्यय को रोकने के लिए निगम द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे है। जिसके तहत आज अनेक स्थानों पर लीकेज लाइनों को सुधारा गया।नगर निगम आयुक्त भीष्ण गर्मी को देखते हुए जल का अपव्यय कम हो इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत आज उपखंड लश्कर पश्चिम क्षेत्र क्रमांक 2 के अंतर्गत 6 स्थानों पर पाइप लाइन के लीकेज को सुधारा गया तथा 8 स्थानों पर टूटै हुए नलों को बदला गया। इसके साथ ही कई स्थानों पर सार्वजनिक स्थानों पर शीतल प्याऊ प्रारंभ कराई।

