एमपी के भिण्ड में बस और कंटेनर की दुर्घटना में 7 लोगों की मौत 15 घायल, बस ग्वालियर से बरेली जा रही थी
ग्वालियर. सुबह उत्तरप्रदेश के बरेली के लिये जा रही बस हाईवे पर कंटेनर से टकरा गयी। इस हादसे में बस में सवार 7 यात्रियों की मौत हो गयी और 15 से अधिक नाजुक रूप से जख्मी हो गये। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। हादसा भिण जिले के गोहद थाना इलाके में हुआ। पुलिस के अनुसार 4 मृतकों की पहचान हो गयी है।
इनमें रजत राठौर 22, निवासी किलागेट ग्वालियर, गानी आदिवासी 20, निवासी सायगढ़ गांव जिला सागर, हरेन्द्र निवासी इटावा और हरिओम निवासी हरदोई यूपी शामिल हैं। वहीं तीन मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पायी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये गोहद भेज दिया गया है। गोहद चौराहा थाना प्रभारी ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि हादसा शुक्रवार की सुबह लगभग 7.30 बजे हुआ। बस और कंटेनर की टक्कर के बाद कंटेनर पलट गया और ड्रायवर घायल हो गया। वहीं बस का ड्रायवर हादसे के बाद फरार हो गया।
मृतको के परिजनों को 4- 4 लाख की मदद और घटना की जांच के निःर्देश
परिवहन और राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत ने भिंड-ग्वालियर हाईवे पर हुए बस हादसे में 7 लोगो की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से चर्चा और घटना में मृत व्यक्तियों के परिजन को 4-4 लाख रूपये एवं घायल व्यक्तियों को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की साथ ही संबंधित अधिकारियों को जांच के आदेश दिए।
घायलों में ये लोग शामिल
आजम खां कादरी, निवासी आपागंज ग्वालियर
अभिषेक पुत्र राजेश सिंह भदौरिया, डीडी नगर ग्वालियर
उषा सिंह पत्नी आरआर वैश्य, निवासी आमखो
सत्यपाल सिंह पुत्र पूरन सिंह, निवासी कन्नोज
हरनाथ सिंह पुत्र रामप्रताप सिंह भदौरिया, डीडी नगर ग्वालियर
संजय सिंह पुत्र सत्येंद्र सिंह, फर्रुखाबाद, यूपी
अस्तिव पांडेय पुत्र शशिकांत पांडेय, भोपाल
निशा राठौर पुत्री सुमेर सिंह राठौर, निवासी किलागेट
राजीव कुमार पुत्र श्रीपाल सिंह, हरदोई यूपी
रानी पत्नी सुनील, नई सड़क ग्वालियर
सूरज पुत्र सुनील, इटावा
संजय पुत्र सतेंद्र राठौर
रामगुलाम सिंह पुत्र रमा चौहान, कानपुर
ईशा राठौर, किलागेट
शिवानी राठौर, किलागेट

