इंटर-फ्रंटियर साइक्लिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ
ग्वालियर सेंट्रल स्कूल ऑफ मोटर ट्रांसपोर्ट (सीएसएमटी), सीमा सुरक्षा बल अकादमी, टेकनपुर के तत्वधान में 18 एवं 19 सितंबर को इंटर-फ्रंटियर साइक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता सीमा सुरक्षा बल में पहली बार आयोजित की जा रही है, जिसमें सीमा सुरक्षा बल के अलग-अलग सीमांत मुख्यालयों से आयी कुल 11 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जो अपनी साइक्लिंग क्षमता और टीम वर्क का प्रदर्शन करेंगी। इस प्रतियोगिता में 4 अधिकारी, 7 अधिनस्थ अधिकारी एवं 81 अन्य कार्मिक हिस्सा ले रहे हैं जिसमें 20 किमी इंडिविजुअल ट्रायल रेस तथा 80 किमी रोड रेस शामिल है।
18 सितंबर को इस 2 दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ बडे ही जोश और हर्षोउल्लास के साथ लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम, सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर में मुख्य अतिथि महानिरीक्षक/संयुक्त निदेशक सीमा सुरक्षा बल अकादमी, ब्रजेश कुमार के द्वारा “इंडिविजुअल टाइम ट्रायल इवेंट” को फ्लैग ऑफ कर किया गया, जिसमें सीमा सुरक्षा बल अकादमी में पदस्थ अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी व अन्य कार्मिक शामिल हुये। प्रतियोगिता का समापन 19 सितंबर को होगा, जिसमें विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।

