ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- राहुल गांधी ने विदेश में स्पष्ट कर दिया कांग्रेस आरक्षण खत्म करेगी
ग्वालियर. गुरूवार को एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी को लेकर बयान देते हुए बोले कि राहुल गांधी विदेश की धरती पर स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस की क्या सोच है। आरक्षण को कांग्रेस समाप्त करेगी। यह स्वयं राहुल गांधी ने कहा है कि मैं दलित और आदिवासी भाईयों को अलर्ट करना चाहता हूं कि बाबा साहब अम्बेडकर जब जीवित थे तो उनको नीचे दिखाने का काम किया था। यह वहीं लोग करेंगे। अब जागो उठो हमें इस कांग्रेस को सामना करना पड़ेगा, कांग्रेस अब समाप्ति की ओर है।
वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर सिंधिया बोले -पीएम थैंक्यू
वही वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव पर बयान देते हुए सिंधिया ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव वन नेशन वन राष्ट्र एक भारत श्रेष्ठ भारत,एक देश एक चुनाव है। और आप लोग स्वयं भुगतते हो, देश की जनता भुगतती है। जब बार बार चुनाव होते हैं,चाहें प्रशासन की बात करें,शासन की बात करें,कितना समय व्यर्थ जाता है,पुलिस को बार बार चुनाव के समय में तैनात करना पड़ता है। पूरे देश में,इस निर्णय पर मैं प्रधानमंत्री मोदी जी को धन्यवाद अर्पित करना चाहता हूं,जैसे महिलाओं के आरक्षण का बिल पारित हुआ था संसद में,ये भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में ये कदम भी लिखा जाएगा। सारे निकायों के चुनाव एक साथ,जहां विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ, 100 दिनों के अंदर सारे निकायों के चुनाव एक साथ होंगे, जो विकास और प्रगति में गति अवरोध आते हैं। उस गति अवरोधक का समापन प्रधानमंत्री जी के इस ऐतिहासिक कदम से होगा इसका मुझे पूरा विश्वास है, और ये एक लेवल प्लेइंग फील्ड होगी सबके लिए क्योंकि सबका चुनाव एक साथ होगा।

